इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


बिहार

मजदूर के बेटे का कैलिफोर्निया में 2023 हैनसेन लीडरशिप प्रोग्राम के लिये चयन

  • 16 May 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

15 मई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के मसौढ़ी के एक दिहाड़ी मजदूर के 20 वर्षीय बेटे गौतम कुमार को अमेरिका के कैलिफोर्निया में 2023 हैनसेन लीडरशिप प्रोग्राम के लिये दुनिया के 20 युवाओं में चुना गया है। 

प्रमुख बिंदु  

  • विदित है कि 20 वर्षीय गौतम कुमार फोर्ब्स 30 अंडर 30 सूची में रहे दुनिया के जाने-माने सामाजिक उद्यमी शरद विवेक सागर की संस्था डेक्सटेरिटी ग्लोबल से जुड़ा हुआ है।  
  • गौतम का परिवार गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी में आता है और इस विश्वस्तरीय प्रतिष्ठित महीने भर चलने वाले नेतृत्व कार्यक्रम के लिये चुने गए वह एकमात्र भारतीय हैं।  
  • गौतम के पिता संजय मांझी बिहार के मसौढ़ी में दिहाड़ी मजदूर और टोला सेवक के रूप में काम करते हैं। उनकी माँ लगनी देवी गृहिणी हैं। गौतम अपने परिवार में हाई स्कूल पूरा करने और कॉलेज जाने वाले पहले सदस्य हैं। 
  • गौतम को राष्ट्रीय संगठन डेक्स्टेरिटी ग्लोबल द्वारा पहचाना गया और तब से उन्हें डेक्स्टेरिटी द्वारा निरंतर प्रशिक्षित किया गया है। गौतम ने डेक्सटेरिटी ग्लोबल के नेतृत्व विकास कार्यक्रम डेक्सस्कूल और करियर विकास कार्यक्रम डेक्सटेरिटी टू कॉलेज में कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया।   
  • डेक्सटेरिटी ग्लोबल एक राष्ट्रीय संगठन है जो शैक्षणिक अवसरों और प्रशिक्षण के माध्यम से भारत एवं विश्व के लिये नेतृत्व की अगली पीढ़ी तैयार करने में कार्यरत है।  
  • दो वर्ष पूर्व गौतम राष्ट्रीय समाचारों में थे जब उनका डेक्सटेरिटी टू कॉलेज फेलो के रूप में पूर्ण छात्रवृत्ति पर अशोका विश्वविद्यालय में चयन हुआ था। वह वर्तमान में कंप्यूटर साइंस के द्वितीय वर्ष के छात्र है। 
  • गौरतलब है कि कैलिफोर्निया के यूनिवर्सिटी ऑफ सैन डिएगो में स्थित, हैनसेन लीडरशिप प्रोग्राम विश्व शांति और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिये दुनिया भर के कुछ प्रेरणादायी युवाओं का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित करता है।  
  • इस प्रोग्राम के अंतर्गत गौतम को पूर्ण छात्रवृत्ति मिली है जिससे उनके आने-जाने का हवाई किराया, रहने एवं खाने की व्यवस्था, स्थानीय परिवहन, स्वास्थ्य बीमा, वीजा शुल्क, आदि सहित पूरी लागत हैनसेन द्वारा उठाया जाएगा।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2