ध्यान दें:



झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 11 Mar 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

सोलर सिटी बनने की ओर जमशेदपुर

चर्चा में क्यों?

10 मार्च, 2023 को झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (जेरेडा) के अधिकारियों ने बताया कि जमशेदपुर शहर सौर ऊर्जा की ओर बढ़ रहा है। अभी वहाँ 37 मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट प्रस्तावित है, जिसमें 2.2 मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट सोनारी एयरपोर्ट में चालू हो चुका है।

प्रमुख बिंदु

  • जेरेडा के अधिकारियों ने बताया कि जमशेदपुर शहर के अलावा अन्य जगहों पर टाटा स्टील और टाटा पावर द्वारा सौर ऊर्जा प्लांट लगाया जा रहा है।
  • विदित है कि टाटा स्टील स्थित जलाशयों में 9.8 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट लगाया जा रहा है।
  • टाटा स्टील परिसर में 9.8 मेगावाट का प्लांट, डोमजोरी में 15 मेगावाट का सोलर प्लांट टाटा पावर द्वारा, टाटा मोटर्स में 3 मेगावाट का रूपटॉफ प्लांट, टाटा स्टील में ही 5 मेगावाट रूफटॉफ प्लांट, टाटा ब्लूस्कोप में 1.2 मेगावाट का रूफटॉप प्लांट, एयरपोर्ट में 2.2 मेगावाट का प्लांट लगाया जा रहा है।
  • राज्य के पूर्वी सिंहभूम ज़िले में 250 मेगावाट बिजली की खपत है। 37 मेगावाट के सौर ऊर्जा के उत्पादन से टाटा स्टील अपनी कॉलोनी में बिजली दे सकता है। इससे काफी हद तक पारंपरिक बिजली स्रोतों पर निर्भरता कम होगी।
  • जेरेडा द्वारा वहाँ इसकी संभावना देखी जा रही है कि कहाँ-कहाँ सौर ऊर्जा का प्लांट लग सकता है, चाहे वह रुफटॉप के रूप में हो या फ्लोटिंग प्लांट हो।

close
Share Page
images-2
images-2