इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 12 Oct 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

मोबाइल वैन से एक लाख टीका लगाने वाला ज़िला

चर्चा में क्यों?

11 अक्टूबर, 2021 को राँची में मोबाइल वैन से कोविड-19 रोधी टीका लगाने की संख्या एक लाख को पार कर गई, जिससे राँची यह उपलब्धि हासिल करने वाला झारखंड का प्रथम ज़िला बन गया।

प्रमुख बिंदु

  • राँची में कोरोना से बचाव के लिये 28 मई, 2021 को मोबाइल वैन से टीकाकरण की शुरुआत की गई थी, जिसने 11 अक्टूबर, 2021 को एक लाख का आँकड़ा छूकर यह रिकॉर्ड बनाया।
  • प्रारंभ में केवल 2 मोबाइल वैनों के द्वारा टीकाकरण शुरू किया गया था, किंतु वर्तमान में 11 मोबाइल वैनों की सेवा ली जा रही है।
  • विदित हो कि कोविड-19 टीकाकरण को लेकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तकनीकी समस्या तथा एक बड़ी आबादी का इंटरनेट फ्रेंडली न होने जैसी समस्या का निराकरण के उद्देश्य से मोबाइल वैक्सीनेशन की शुरुआत की गई थी, जिसमें लोग ज़िला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए फोन नंबर (7546028221) पर कॉल करके वैक्सीनेशन के लिये आग्रह कर सकते हैं।
  • इस प्रक्रिया के कारण खासकर बुजुर्गों, दिव्यांगजनों तथा स्लम एरिया के असमर्थ लोगों को व्यापक लाभ हुआ।

झारखंड Switch to English

झारखंड उच्च न्यायालय को मिला एक और न्यायाधीश

चर्चा में क्यों?

11 अक्टूबर, 2021 को राष्ट्रपति द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुभाष चंद का झारखंड उच्च न्यायालय में तबादला के लिये अधिसूचना जारी की गई।

प्रमुख बिंदु

  • जस्टिस सुभाष चंद की नियुक्ति के साथ झारखंड उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 20 हो जाएगी, जबकि झारखंड उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के कुल स्वीकृत पद 25 हैं, अर्थात् 5 पद अभी भी रिक्त हैं।
  • ध्यातव्य है कि इससे पूर्व 6 अक्टूबर, 2021 को भी झारखंड उच्च न्यायालय में 4 नए जजों की नियुक्ति के लिये राष्ट्रपति द्वारा अधिसूचना जारी की गई थी तथा 8 अक्टूबर, 2021 को इन जजों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी।
  • 8 अक्टूबर, 2021 को अंबुज नाथ, गौतम कुमार चौधरी, नवनीत कुमार, संजय प्रसाद को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ. रविरंजन ने शपथ दिलाई थी।
  • विदित हो कि सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने झारखंड उच्च न्यायालय में नियुक्ति के लिये 5 जजों के नाम की सिफारिश की थी।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2