इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 11 Feb 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

इंदौर का ग्रीन ब्रांड बना नंबर-1

चर्चा  में क्यों?

10 फरवरी, 2023 को मध्य प्रदेश के इंदौर नगर निगम द्वारा ग्रीन ब्रांड जारी किया गया जिसे आमजन और निवेशकों ने कुछ घंटे में ही खरीदकर नंबर-वन बना दिया है।

प्रमुख बिंदु

  • इस उपलब्धि के पीछे इंदौर की साख प्रमुख आधार है। प्रदेश के किसी नगरीय निकाय ने देश के प्रथम ग्रीन पब्लिक ब्रांड के माध्यम से इस क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त की है।
  • गौरतलब है कि इंदौर नगर निगम द्वारा सौर ऊर्जा क्षेत्र में संयंत्र स्थापना के लिये जारी ग्रीन ब्रांड इश्यू के मध्यम से सिर्फ दो घंटे की अवधि में 300 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव सामने आए। बाज़ार बंद होने तक यह राशि करीब 650 करोड़ रुपए हो गई।
  • ओवर सब्सक्राइब की इस स्थिति को आर्थिक क्षेत्र के विशेषज्ञों ने विशेष उपलब्धि माना है।
  • उल्लेखनीय है कि इंदौर स्वच्छता के क्षेत्र में देश में निरंतर 6 बार प्रथम आने के साथ ही अब ग्रीन ब्रांड के माध्यम से नई उपलब्धि अर्जित करते हुए एक ब्रांड बन चुका है।

मध्य प्रदेश Switch to English

राष्ट्रीय मेरिट कम मींस छात्रवृति के आधार पर ज़िलों एवं विकासखंड की रैंकिंग तय

चर्चा  में क्यों?

10 फरवरी, 2023 को राष्ट्रीय मेरिट कम मींस छात्रवृति परीक्षा में सफलता के आधार पर राज्य शिक्षा केंद्र ने प्रदेश के ज़िलों और विकासखंडों की रैंकिंग निर्धारित की है।

प्रमुख बिंदु

  • इस परीक्षा के आधार पर घोषित रैंकिंग में दमोह ज़िला प्रथम स्थान पर रहा जबकि निवाड़ी ज़िला सबसे निचले पायदान पर रहा है।
  • ज़िलों के साथ ही विकासखंडों के प्रदर्शन को भी राज्य स्तर से परखा गया है। जिसके अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रीवा ज़िला मुख्यालय का ‘रीवा’विकासखंड प्रथम स्थान पर और डिंडौरी ज़िले का ‘बजाग’विकासखंड अंतिम स्थान पर है।
  • उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृति परीक्षा में शासकीय विद्यालयों के कक्षा 8 में अध्ययनरत विद्यार्थी सम्मिलित होते हैं और इस परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को उनकी आगे की पढ़ाई के लिये कक्षा 9 से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12 हज़ार रुपए छात्रवृत्ति प्राप्त होती है।
  • सत्र 2022-23 की यह परीक्षा 6 नवंबर 2022 को संपन्न हुई थी, जिसमें इस बार मध्य प्रदेश के रिकार्ड 2 लाख 52 विद्यार्थियों के द्वारा सहभागिता की गई थी।
  • इस परीक्षा के परिणाम का राज्य शिक्षा केंद्र ने विस्तृत विश्लेषण कर ज़िलों और विकासखंडों की रैंकिंग निर्धारित की है, जिसमें 4 मुख्य मापदंड के आधार पर ज़िलों के आँकडों का विश्लेषण किया गया है।
  • कुल नामांकित विद्यार्थियों के अनुपात में परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों की संख्या, परीक्षाफल का औसत स्कोर, परीक्षा फल का उत्कृष्ट स्कोर और राज्य की मेरिट सूची में प्रथम 100 में आए विद्यार्थियों की संख्या को मापदंड के रूप में रखा गया था।
  • यह विश्लेषण गुणवत्ता शिक्षा के प्रयासों की एक कड़ी है, जिसके माध्यम से राज्य शिक्षा केंद्र शिक्षा की गुणवत्ता का मैदानी स्तर पता कर सकते हैं और जहाँ कुछ कमी है वहाँ आवश्यक सुधारात्मक पहल की जा सकती है।    

मध्य प्रदेश Switch to English

मध्य प्रदेश ने हॉकी में जीता स्वर्ण और रजत पदक

चर्चा  में क्यों?

10 फरवरी, 2023 को खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 में मध्य प्रदेश पुरूष हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में हॉकी का पावरहाउस कहे जाने वाले ओडिशा को 3-2 से मात देकर गोल्ड मेडल जबकि महिला हॉकी टीम ने रजत पदक प्राप्त किया है।

प्रमुख बिंदु

  • मध्य प्रदेश की महिला हॉकी टीम ने झारखंड की टीम को फाइनल में कड़ी टक्कर दी। प्रदेश की लड़कियाँ बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक-एक से बराबरी करने में सफल हो गई थी, लेकिन पेनाल्टी शूटआउट में वे 4 के मुकाबले 3 गोल ही कर सकीं और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
  • पुरुष एवं महिला हॉकी प्रतियोगिताओं का फाइनल एमपी हॉकी अकादमी, ग्वालियर में खेला गया।
  • पुरुष वर्ग में पंजाब ने झारखंड को 2-0 से हरा कर काँस्य पदक जीता, वहीं महिला वर्ग में हरियाणा ने ओडिशा को 1-0 से हराकर काँस्य पदक जीता।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2022  में पदक तालिका में मध्य प्रदेश तीसरे क्रम पर है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2