दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:


छत्तीसगढ़ स्टेट पी.सी.एस.

  • 13 Oct 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

चर्चा में क्यों?


विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day) 2025 के अवसर पर, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय टेली-मेंटल हेल्थ कार्यक्रम (Tele-MANAS) के तहत कई नई सुविधाओं की शुरुआत की।

मुख्य बिंदु

  • ऐप सुधार: Tele-MANAS मोबाइल ऐप उपयोगकर्त्ताओं को कहीं भी और कभी भी मानसिक स्वास्थ्य सहायता तक पहुँचने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे भारत के डिजिटल स्वास्थ्य ढाँचे को सुदृढ़ किया जाता है।
    • ऐप में अब बहुभाषी इंटरफेस, चैटबोट, पहुँच सुधार और आपातकालीन प्रतिक्रिया मॉड्यूल जैसी सुविधाएँ शामिल हैं।
    • ऐप 10 क्षेत्रीय भाषाओं (असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु, ओड़िया और पंजाबी) में उपलब्ध है, इसके अलावा अंग्रेज़ी और हिंदी में भी उपलब्ध है।
    • सुलभता सुविधाएँ इसे दिव्यांग व्यक्तियों, विशेषकर दृष्टिहीन लोगों के लिये  उपयोगकर्त्ता-अनुकूल बनाती हैं।
    • चैटबोट “अस्मी (Asmi)” उपयोगकर्त्ताओं को संवाद करने, जानकारी प्राप्त करने और मानसिक स्वास्थ्य सहायता तक पहुँचने की सुविधा देता है।
    • आपातकालीन मॉड्यूल संकट के समय त्वरित मार्गदर्शन और सहायता सुनिश्चित करता है।
  • मेंटल हेल्थ एम्बेसडर: मंत्री ने घोषणा की कि दीपिका पादुकोण को मेंटल हेल्थ एम्बेसडर के रूप में नामित किया गया है, ताकि मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच के संबंध में जागरूकता बढ़ाई जा सके।
  • विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस:
    • परिचय: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, जिसे 10 अक्तूबर को मनाया जाता है, का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना, संवाद को प्रोत्साहित करना और सभी के लिये मानसिक स्वास्थ्य देखभाल सुलभ बनाने के प्रयासों को सक्रिय करना है।
    • थीम: 2025 की थीम, “सेवाओं तक पहुँच- आपदाओं और आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य (Access to Services – Mental Health in Catastrophes and Emergencies)”, यह दर्शाती है कि प्राकृतिक आपदाओं, सशस्त्र संघर्षों और महामारी जैसी संकट स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करना कितना महत्त्वपूर्ण है।

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025

चर्चा में क्यों?

70वें हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025, जो 11 अक्तूबर, 2025 को EKA एरेना, अहमदाबाद में गुजरात पर्यटन के सहयोग से आयोजित किये गए, हिंदी सिनेमा में उत्कृष्टता का एक विशिष्ट उत्सव था।

मुख्य बिंदु

  • परिचय: यह समारोह शाहरुख खान और करण जौहर द्वारा होस्ट किया गया, जो 18 वर्षों के बाद फिल्मफेयर मंच पर फिर से मिले। यह आयोजन चमक-दमक और यादों का संगम था, जो सिनेमा की सात दशकों की उत्कृष्टता का उत्सव मनाने के लिये आयोजित किया गया।
    • शाम का उद्देश्य: वर्ष 2024 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का उत्सव मनाना और कई श्रेणियों में उत्कृष्टता को सम्मानित करना।
  • मुख्य जीत:लापता लेडीज़’ ने रात की सबसे बड़ी जीत दर्ज की, 13 ट्रॉफियाँ जीतीं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Best Film) शामिल है और इस तरह ‘गली बॉय’ (2019) का रिकॉर्ड बनाए रखा, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट थे।
    • अभिनय श्रेणियों में, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) पुरस्कार साझा किया, जबकि आलिया भट्ट ने अपने शानदार रोल के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ट्रॉफी जीती।

टॉप इंडिविजुअल विनर्स

नाम

पुरस्कार/अवार्ड्स 

फिल्म/फिल्में  

किरण राव

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक

लापता लेडीज़

शूजित सरकार

क्रिटिक्स अवार्ड फॉर बेस्ट फिल्म

आई वांट टू टॉक

स्नेहा देसाई

बेस्ट स्क्रीनप्ले एंड बेस्ट डायलॉग


लापता लेडीज़

राम संपथ

बेस्ट म्यूज़िक एल्बम एंड बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर


लापता लेडीज़

अचिंत ठक्कर

RD बर्मन अवार्ड (संगीत में उभरती प्रतिभा)

जिगरा, मिस्टर एंड मिसेज़ माहि

ज़ीनत अमान, श्याम बेनेगल (पोस्टह्यूमसली)

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

भारतीय सिनेमा में अतुलनीय योगदान के लिये सम्मानित


close
Share Page
images-2
images-2