दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 08 Jul 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

पुलिसकर्मियों को पुन: मिलेंगे ‘रुस्तमजी अवार्ड’

चर्चा में क्यों?

7 जुलाई, 2022 को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों को ‘रुस्तमजी अवार्ड’ पुन: प्रदान करने का निर्णय लिया है।

प्रमुख बिंदु

  • गृह मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 61 पुलिसकर्मियों को 3 श्रेणी में यह अवार्ड प्रदान किया जाएगा, जिनमें 50 हज़ार रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक की पुरस्कार राशि शामिल होगी।
  • नक्सल विरोधी अभियानों, आतंकवाद विरोधी गतिविधियों, सांप्रदायिक तनाव और कानून-व्यवस्था की गंभीर परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को यह अवार्ड प्रदान किया जाएगा।
  • पुरस्कार की ‘परम विशिष्ट’ श्रेणी में 5 पुरस्कार 5-5 लाख रुपए, ‘अति विशिष्ट’ श्रेणी में 6 पुरस्कार 2-2 लाख रुपए तथा ‘विशिष्ट’ श्रेणी के 50-50 हज़ार रुपए के 50 पुरस्कार के साथ प्रमाण-पत्र भी प्रदान किये जाएंगे।
  • उल्लेखनीय है कि रुस्तमजी अवार्ड प्रदेश में दो साल से बंद था। इस अवार्ड के अंतर्गत तीन श्रेणियाँ होती हैं। इसमें परम विशिष्ट, अति विशिष्ट और विशिष्ट श्रेणी के लिये नकद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र दिये जाते हैं।

close
Share Page
images-2
images-2