हिंदी साहित्य: पेन ड्राइव कोर्स
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 08 Feb 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

प्रो. सुधा सिन्हा को मिला कबीर कोहिनूर सम्मान

चर्चा में क्यों?

7 फरवरी, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के पटना विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग की शिक्षिका रही प्रो. सुधा सिन्हा को अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में अखिल भारतीय कबीर मठ, परंपरागत कबीर सदगुरू, कबीर आश्रम और कबीर समाधि स्थल, उत्तर प्रदेश की ओर से कबीर कोहिनूर सम्मान से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • ये सम्मान उन्हें उत्कृष्ट सामाजिक और साहित्य कार्यों में योगदान के लिये 5 फरवरी को दिया गया था।
  • रिटायर्ड प्रो. सुधा सिन्हा कवयित्री हैं और ये अपनी रचनाओं के माध्यम से देश व समाज के मुद्दों को लगातार उठाती रहती हैं।
  • प्रो. सुधा सिहा को इससे पहले देश रत्न सम्मान, दीनानाथ शरण सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मान, महादेवी वर्मा सम्मान, अमृताप्रीतम सम्मान आदि मिल चुके हैं।

बिहार Switch to English

राज्य के पहले वानिकी कॉलेज का उद्घाटन

चर्चा में क्यों?

7 फरवरी, 2023 को देश का दूसरा व बिहार का पहला वानिकी कॉलेज (मुंगेर) का मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु

  • यह वानिकी कॉलेज बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर (भागलपुर) के अधीन है।
  • यह कॉलेज मुंगेर में गंगा पुल के पास 96 एकड़ में बन रहा है। तथा इस कॉलेज के निर्माण में लगभग 231 करोड़ 83 लाख 32 हजार की लागत आयी है।
  • उल्लेखनीय है कि 25 दिसंबर, 2019 को मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने इस वानिकी कॉलेज का शिलान्यास किया था।

 Switch to English
एसएमएस अलर्ट
Share Page