ध्यान दें:



उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 07 Jun 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

सहस्त्र ताल ट्रैक

चर्चा में क्यों?

उत्तराखंड में सहस्त्र ताल के पास कर्नाटक के नौ ट्रेकर्स की मौत हो गई।

  • ये ट्रैकर्स 22 सदस्यीय समूह का हिस्सा थे, जो सहस्त्र ताल से लौटते समय खराब मौसम के कारण रास्ता भटक जाने से मारे गए।

मुख्य बिंदु:

  • राज्य सरकार रेस्क्यू ऑपरेशन टीम के संपर्क में है और मृतकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है।
  • सहस्त्र ताल ट्रैक:
    • यह उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में 15,000 फुट ऊँचा मार्ग है।
    • यह ट्रैक दोनों तरफ से घिरा हुआ है: पश्चिम में भागीरथी घाटी और पूर्व में भीलंगना घाटी।
    • छोटी झीलों से घिरा कुश कल्याण पठार झील के उत्तर में स्थित है। स्थानीय लोग झील के चारों ओर अपने भगवान को ले जाने की वार्षिक रस्म निभाते हैं क्योंकि उनका मानना ​​है कि यह शुभ होता है।  


close
Share Page
images-2
images-2