इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

स्टेट पी.सी.एस.

  • 04 Jan 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोर बच्चों के कोविड टीकाकरण का शुभारंभ

चर्चा में क्यों? 

3 जनवरी, 2022 को उत्तर प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिये कोविड वैक्सीनेशन अभियान प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री ने 15 से 18 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण के लिये प्रेरित करने हेतु वैक्सीनेशन वाले दिन तथा अगले दिन इन बच्चों को विद्यालय से अवकाश अनुमन्य किये जाने के निर्देश दिये।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों की संख्या लगभग 1 करोड़ 40 लाख है। इस आयु वर्ग के लिये आज से प्रदेश में 2,150 बूथ पर टीकाकरण की कार्यवाही प्रारंभ हुई है। राजधानी लखनऊ के 39 सेंटर्स पर 15 से 18 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन दी जा रही है।
  • गौरतलब है कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के तहत उत्तर प्रदेश में अब तक 20 करोड़ 25 लाख से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। 12 करोड़ 84 लाख 94 हज़ार 516 लोगों ने टीके की पहली डोज तथा 7 करोड़ 40 लाख 93 हज़ार 819 लोगों ने दोनों डोज ले ली हैं।
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक ओमीक्रोन के 8 मामले आए हैं, जिसमें से 3 मामले पहले ही निगेटिव हो चुके हैं। शेष होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में वर्तमान में कोविड-19 के कुल 2,261 एक्टिव केस हैं। इनमें 2,100 से अधिक होम आइसोलेशन में हैं।

उत्तर प्रदेश Switch to English

मुख्यमंत्री ने विधानमंडल पुस्तकालय द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन किया

चर्चा में क्यों?

3 जनवरी, 2022 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में ‘कर्मयोद्धा राम नाई’, ‘हृदय नारायण दीक्षित रचनावली’एवं विधानसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में विधानमंडल पुस्तकालय द्वारा प्रकाशित अन्य पुस्तकों का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु

  • उन्होंने इसके पूर्व, विधानभवन के राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन हॉल में राष्ट्रपति महात्मा गांधी, बाबा साहब डॉ. बी.आर. अंबेडकर तथा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के तैल चित्रों का अनावरण किया तथा विधानमंडल प्रकाशन विक्रय केंद्र का लोकार्पण भी किया।
  • ज्ञातव्य है कि विधानमंडल पुस्तकालय द्वारा प्रकाशित पुस्तकों में 5 मुख्यमंत्रियों के भाषण के संकलन पर आधारित पुस्तकों का विमोचन हुआ। इनमें उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा दिये गए भाषणों का संकलन- ‘संकल्प और सञ्जल्प: उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संवाद’सहित ‘उत्तर प्रदेश विधान सभा में राजनाथ सिंह’, ‘उत्तर प्रदेश विधानसभा में कल्याण सिंह’, ‘उत्तर प्रदेश विधानसभा में राम प्रकाश’तथा ‘उत्तर प्रदेश विधानसभा में चौधरी चरण सिंह के उद्बोधन’ पुस्तकें सम्मिलित हैं। 
  • इसके साथ ही विधानमंडल पुस्तकालय द्वारा प्रकाशित पुस्तकों में ‘संविधान सभा में उत्तर प्रदेश से निर्वाचित सदस्यों के भाषण’, ‘उत्तर प्रदेश विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व एवं मंत्रिपरिषद में सहभागिता’, ‘उत्तर प्रदेश विधान सभा में संसदीय विशेषाधिकार’, ‘उत्तर प्रदेश के माननीय राज्यपालों के अभिभाषण’, ‘उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपवेशन और उनमें माननीय सदस्यों की उपस्थिति’पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की आत्मकथा चरैवेति चरैवेति के विभिन्न संस्मरणों पर आधारित ‘कर्मयोद्धा राम नाईक’पुस्तक का विमोचन किया गया है। चरैवेति चरैवेति पुस्तक का लगभग 11 भाषाओं में अनुवाद हुआ है। यह पुस्तक प्रत्येक व्यक्ति को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। कर्मयोद्धा राम नाईक पुस्तक पूर्व राज्यपाल राम नाईक की जीवंतता व सक्रियता के साथ उत्तर प्रदेश व समाज के प्रत्येक पहलू पर उनकी गहरी पैठ को व्यक्त करती है 
  • यहाँ विमोचित पुस्तकें विधानमंडल पुस्तकालय के लिये एक बड़ा संकलन होंगी, जिन्हें अलग-अलग पुस्तक के आकार के रूप में संजोया गया है। ये पुस्तकें पुस्तकालय की समृद्धि के साथ-साथ नये विधानसभा सदस्यों, राजनीति में रुचि रखने वालों, शोधार्थियों सहित सार्वजनिक जीवन में उत्तर प्रदेश से संबंधित सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों पर नज़र रखने वाले व्यक्तियों के लिये भी ज्ञानवर्धक होंगी।
  • उन्होंने कहा कि यहाँ पर संविधान सभा में उत्तर प्रदेश से निर्वाचित सदस्यों के भाषण एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में महिलाओं के प्रतिनिधित्व एवं परिषद में उनकी सहभागिता से संबंधित पुस्तक का विमोचन हुआ है। यह पुस्तक रुचिकर व भावी पीढ़ी के लिये प्रेरणादायक होगी।

मध्य प्रदेश Switch to English

प्रदेशव्यापी नि:शुल्क ब्रुसेला टीकाकरण अभियान

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मध्य प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने विभागीय अधिकारियों को ब्रुसेला टीकाकरण अभियान में 4 से 8 माह की गौ-भैंस वंशीय बछियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

प्रमुख बिंदु 

  • पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने बताया कि ब्रुसिलोसिस बीमारी की रोकथाम के लिये राष्ट्रीय पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम में प्रदेश में 1 जनवरी से 31 जनवरी, 2022 तक नि:शुल्क ब्रुसेला टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पशुपालकों से अभियान का भरपूर लाभ उठाने की अपील करते हुए मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा कि ब्रुसिलोसिस रोग गौ-भैंस वंशीय पशुओं में प्रजनन संबंधी बीमारी है, जो ब्रुसिलोसिस एबॉर्टस जीवाणु के कारण होती है। 
  • इस रोग के लक्षणों में बुखार, गर्भावस्था के अंतिम चरण में गर्भपात, बाँझपन, हीट में देरी, लेक्टेशन में बाधा आदि से बछियों की हानि और दूध के उत्पादन में कमी होती है।
  • मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने बताया कि 4 से 8 माह की उम्र की गौ-भैंस वंशीय बछियों का जीवन-काल में एक बार टीकाकरण कर उन्हें ब्रुसिलोसिस रोग से बचाया जा सकता है। 
  • मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को अपने क्षेत्र की उत्त आयु वर्ग में आने वाली सभी गौ-भैंस वंशीय बछियों का ब्रुसेला टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। टीकाकरण से न केवल गाय, भैंस स्वस्थ रहेंगी, दुग्ध उत्पादन में भी वृद्धि होगी।

हरियाणा Switch to English

15.40 लाख किशोरों को टीकाकरण प्रारंभ

चर्चा में क्यों? 

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा में 3 जनवरी से 15 से 18 आयु वर्ग के 15.40 लाख किशोरों को कोरोनारोधी वैक्सीन प्रारम्भ की गई है। 

प्रमुख बिंदु 

  • स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि हरियाणा में 98 प्रतिशत पहली और 70 प्रतिशत दूसरी डोज लगाई जा चुकी हैं। अभी 8 लाख से ज़्यादा कोवाक्सीन और 31 लाख से ज्यादा कोविशील्ड उपलब्ध हैं। 
  • स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिये प्रदेश सरकार तैयार है। पर्याप्त मात्रा में वेंटिलेटर हैं। 84 सरकारी अस्पतालों में पीएसए प्लांट चालू हो चुके हैं। 54 प्राइवेट अस्पतालो में भी प्लांट लगा चुके हैं।
  • शेष अस्पतालों में भी जल्द यह प्लांट लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एक जनवरी से सार्वजनिक स्थानों पर दोनों खुराक नहीं लेने वालों पर प्रतिबंध के फैसले से टीकाकरण बढ़ा है।

छत्तीसगढ़ Switch to English

मुख्यमंत्री ने डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्रणाली का किया शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

3 जनवरी, 2021 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कर्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नगरीय क्षेत्रों में 500 वर्गमीटर (5382 वर्ग फीट) तक के आवासीय प्लाट्स पर भवन निर्माण के लिये मानव हस्तक्षेप रहित ऑनलाइन डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्रणाली की शुरुआत की।

 प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर इस प्रणाली के द्वारा जारी की गई प्रथम भवन अनुज्ञा रायपुर के दलदलसिवनी निवासी आवेदक श्रीमती चेतन देव साहू को प्रदान की।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रणाली से राज्य के शहरों के विकास में तेजी आएगी और नागरिकों को एक बड़ी समस्या का प्रभावी समाधान मिलेगा। 
  • राज्य के नागरिक जो अपना घर बनाना चाहते हैं उनके लिये भवन अनुज्ञा एक अहम प्रक्रिया है। पहले यह प्रक्रिया इतनी आसान नहीं थी नागरिकों को इस सुविधा प्राप्ति के लिए काफी परेशानी हुआ करती थी। क्योंकि ये प्रकिया पूरी होने में लंबा समय लगा करता था एवं नक्शा पास कराने के लिये यह प्रकिया कई अधिकारियों तक पहुँचा करती थी और उसके बाद नागरिक को घर बनाने के लिये भवन अनुज्ञा मिलती थी। 
  • अब यह प्रकिया सब मानव हस्तक्षेप रहित होगी और जल्द से जल्द पूर्ण होगी। यदि आवेदक के पास सभी सही दस्तावेज़ हैं तो अवेदक को एक रुपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अब उनको अपना घर बनाने के लिये कहीं भी चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। 

उत्तराखंड Switch to English

मुख्यमंत्री ने 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों के कोविड टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

चर्चा में क्यों?

3 जनवरी, 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सनातन धर्म इण्टर कॉलेज बन्नू रेसकार्स, देहरादून में 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों के कोविड टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष कुमारी आरना एवं कुमारी प्रथा का टीकाकरण किया गया।

प्रमुख बिंदु 

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक सप्ताह में प्रदेश के 15 से 18 वर्ष के सभी 06 लाख 28 हज़ार किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा। 
  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि पूरे प्रदेश में 15 से 18 आयुवर्ग के किशोरों के टीकाकरण अभियान के तहत इस आयु वर्ग के राज्य में बाहरी प्रदेशों से पढ़ने वाले किशोरों का टीकाकरण भी किया जाएगा। 
  • स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज का 85 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण हो चुका है, इसे जल्द पूर्ण किया जाएगा। 10 जनवरी से फ्रंटलाइन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिये बूस्टर डोज का अभियान भी शुरू किया जाएगा।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2