ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोर बच्चों के कोविड टीकाकरण का शुभारंभ

  • 04 Jan 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों? 

3 जनवरी, 2022 को उत्तर प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिये कोविड वैक्सीनेशन अभियान प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री ने 15 से 18 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण के लिये प्रेरित करने हेतु वैक्सीनेशन वाले दिन तथा अगले दिन इन बच्चों को विद्यालय से अवकाश अनुमन्य किये जाने के निर्देश दिये।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों की संख्या लगभग 1 करोड़ 40 लाख है। इस आयु वर्ग के लिये आज से प्रदेश में 2,150 बूथ पर टीकाकरण की कार्यवाही प्रारंभ हुई है। राजधानी लखनऊ के 39 सेंटर्स पर 15 से 18 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन दी जा रही है।
  • गौरतलब है कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के तहत उत्तर प्रदेश में अब तक 20 करोड़ 25 लाख से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। 12 करोड़ 84 लाख 94 हज़ार 516 लोगों ने टीके की पहली डोज तथा 7 करोड़ 40 लाख 93 हज़ार 819 लोगों ने दोनों डोज ले ली हैं।
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक ओमीक्रोन के 8 मामले आए हैं, जिसमें से 3 मामले पहले ही निगेटिव हो चुके हैं। शेष होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में वर्तमान में कोविड-19 के कुल 2,261 एक्टिव केस हैं। इनमें 2,100 से अधिक होम आइसोलेशन में हैं।
close
Share Page
images-2
images-2