दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें - 9654-770-770
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 03 Feb 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

झारखंड में पीडीएस सशक्तीकरण पखवाड़ा शुरू

चर्चा में क्यों?

1 फरवरी, 2023 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद राज्य में अन्न के अधिकार से वंचित जरूरतमंद लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने की गति में तेज़ी लाने के लिये पीडीएस सशक्तीकरण पखवाड़ा का आयोजन शुरू किया गया है। यह 14 फरवरी तक चलेगा।

प्रमुख बिंदु 

  • पीडीएस सशक्तीकरण पखवाड़ा के तहत राशनकार्ड में आधार सुधार संबंधित कार्य, एक व्यक्ति का कई राशनकार्ड में दर्ज नाम को हटाने की कार्रवाई, राशनकार्ड में मृत व्यक्तियों का नाम हटाने, अपवाद पंजी से खाद्यान्न प्राप्त करने वाले लाभुकों के चिह्नितीकरण की कार्रवाई, डुप्लीकेट आधार संख्या का सत्यापन, पिछले छह महीने या अधिक समय से खाद्यान्न उठाव नहीं करने वाले लाभुकों का भौतिक सत्यापन, दाल-भात केंद्र के लाभुकों को दाल-भात ऐप्स के माध्यम से भोजन और ऑफलाइन डीलर को ऑनलाइन में परिवर्तन करने की कार्रवाई की जा रही है।
  • मुख्यमंत्री के आदेश पर न सिर्फ पीडीएस सशक्तीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है, बल्कि आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजनांतर्गत आच्छादित लाभुकों के ई-केवाईसी के माध्यम से तेजी से नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये निर्देशित किया गया है। इसके लिये 1 फरवरी से 15 फरवरी, 2023 तक प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से कैंप आयोजित कर आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजनांतर्गत आच्छादित लाभुकों का ई-केवाईसी के माध्यम से नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित होगा।
  • इस कार्य में सहिया, राशन डीलर्स, स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ, सेविका एवं अन्य अधिक से अधिक योग्य परिवारों को कैंप में लाना सुनिश्चित करेंगे। सभी प्रज्ञा केंद्रों को हर दिन कम से कम 50 योग्य परिवारों के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य निर्धारित है।
  • सहिया, राशन डीलर्स, स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ, सेविका एवं अन्य कार्ड बनवाने में असमर्थ कम से कम 15 लोगों को हर दिन निकतम प्रज्ञा केंद्रों में लेकर जाना सुनिश्चित करेंगे।
  • प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी पंचायतों में कैंप आयोजन के लिये आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2