उत्तर प्रदेश Switch to English
शिक्षा मंत्रालय ने IIT कानपुर के सहयोग से SATHEE पोर्टल लॉन्च किया
चर्चा में क्यों?
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लोकतंत्रीकरण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए, शिक्षा मंत्रालय ने IIT कानपुर के सहयोग से SATHEE (Self-Assessment, Test and Help for Entrance Exams) प्लेटफॉर्म को पूर्ण रूप से संचालित कर दिया है।
मुख्य बिंदु:
- सार्वभौमिक पहुँच: SATHEE एक पूर्णतः निशुल्क डिजिटल शिक्षण प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य उन विद्यार्थियों के लिये अवसर उपलब्ध कराना है जो महॅंगे निजी कोचिंग का खर्च वहन नहीं कर सकते।
- समग्र कवरेज: प्रारंभ में इसे JEE (इंजीनियरिंग) और NEET (चिकित्सा) परीक्षाओं की तैयारी के लिये शुरू किया गया था, किंतु अब इसमें CUET, SSC, IBPS, ICAR, CLAT तथा RRB जैसी परीक्षाओं की तैयारी भी शामिल कर ली गई है।
- शैक्षणिक उत्कृष्टता: शैक्षिक सामग्री को IIT, IISc और एम्स सहित प्रतिष्ठित संस्थानों के शिक्षकों द्वारा तैयार किया गया है।
- बहुभाषी सहायता: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप सामग्री अंग्रेज़ी, हिंदी तथा 12 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे भाषायी समावेशन सुनिश्चित होता है।
- तकनीकी नवाचार: SATHEE पोर्टल उन्नत तकनीकों का उपयोग कर शिक्षण अनुभव को अधिक प्रभावी बनाता है:
- AI आधारित विश्लेषण: यह प्लेटफॉर्म कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करके विद्यार्थियों के कमज़ोर और सशक्त विषय-वस्तुओं की पहचान कर लक्षित वीडियो व्याख्यान और अभ्यास प्रश्न सुझाता है।
- इंटरैक्टिव लर्निंग: इसमें ‘मेरे साथ हल करें’ सत्र, लाइव डाउट क्लियरिंग (सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध) और IIT और AIIMS के पूर्व छात्रों द्वारा प्रेरक मार्गदर्शन जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
- क्रैश कोर्स: यह प्लेटफॉर्म नियमित रूप से गहन तैयारी मॉड्यूल लॉन्च करता है, जैसे कि JEE Main 2026 के अभ्यर्थियों के लिये 40-दिवसीय ऑनलाइन क्रैश कोर्स।
- शैक्षिक समानता: निशुल्क, उच्च गुणवत्ता वाले संसाधन उपलब्ध कराकर, SATHEE आर्थिक और सामाजिक रूप से कमज़ोर वर्गों, विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष सहायता प्रदान करता है।
- डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (DPI): यह पहल सामाजिक कल्याण हेतु बड़े पैमाने पर उपयोगी डिजिटल परिसंपत्तियाँ विकसित करने की भारत की क्षमता को प्रदर्शित करती है तथा सतत विकास लक्ष्य 4 (गुणवत्तापूर्ण शिक्षा) की प्राप्ति में योगदान देती है।
|
और पढ़ें: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 |
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English
BCCI नमन पुरस्कार 2026
चर्चा में क्यों?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वर्ष 2024–25 सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों तथा भारतीय क्रिकेट की दिग्गज हस्तियों को सम्मानित करने हेतु नमन पुरस्कार 2026 का आयोजन किया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तरों पर उनकी उपलब्धियों को औपचारिक मान्यता प्रदान की गई।
मुख्य बिंदु:
- पॉली उमरीगर पुरस्कार: 2024–25 सत्र के लिये सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष) का पुरस्कार शुभमन गिल को प्रदान किया गया, जबकि स्मृति मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर (महिला) चुना गया। यह उनका पाँचवाँ BCCI सम्मान है।
- कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: भारतीय क्रिकेट में उत्कृष्ट योगदान के लिये पूर्व क्रिकेटरों राहुल द्रविड़, रोजर बिन्नी और मिताली राज को यह सम्मान प्रदान किया गया।
- अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण पुरस्कार: ये पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में प्रभावशाली पदार्पण करने वाले उभरते खिलाड़ियों को दिये जाते हैं।
- सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू (पुरुष): हर्षित राणा
- सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू (महिला): एन. श्री चरणी
- घरेलू क्रिकेट पुरस्कार: ये पुरस्कार भारत की घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं में असाधारण प्रदर्शन को मान्यता देते हैं।
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर - घरेलू): इरा जाधव
- सीनियर घरेलू एक दिवसीय टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर: शेफाली वर्मा
- सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिये लाला अमरनाथ पुरस्कार: घरेलू क्रिकेट में यह पुरस्कार आयुष म्हात्रे (सीमित ओवर टूर्नामेंट) और हर्ष दुबे (रणजी ट्रॉफी) को प्रदान किया गया।
- सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट संघ: मुंबई क्रिकेट संघ को 2024-25 सत्र के लिये BCCI के घरेलू टूर्नामेंटों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार मिला।
- सर्वश्रेष्ठ अंपायर: घरेलू टूर्नामेंटों में अपने शानदार प्रदर्शन के लिये उल्हास गांधे को घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर के रूप में सम्मानित किया गया ।
- महत्त्व: BCCI नमन पुरस्कार भारतीय क्रिकेट के सभी स्तरों अंतर्राष्ट्रीय, घरेलू और प्रशासनिक में उत्कृष्टता का सम्मान करते हैं, साथ ही उन दिग्गज हस्तियों को सम्मानित करते हैं जिन्होंने खेल में स्थायी योगदान दिया है।
|
और पढ़ें: रणजी ट्रॉफी |

%20(1).gif)







.jpg)


