उत्तराखंड
उत्तराखंड में शारदा नदी कॉरिडोर
- 11 Feb 2026
- 11 min read
चर्चा में क्यों?
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत ज़िले के टनकपुर में शारदा नदी कॉरिडोर की आधारशिला रखी।
मुख्य बिंदु:
- स्थान: यह परियोजना उत्तराखंड के चंपावत ज़िले में टनकपुर के पास शारदा (महाकाली/काली) नदी के किनारे स्थित है।
- शारदा नदी कॉरिडोर के लिये कुल प्रस्तावित निवेश लगभग ₹3,300 करोड़ है।
- शारदा घाट पुनर्विकास: इस परियोजना में शारदा घाट का पुनर्विकास शामिल है, ताकि नदी तट की अवसंरचना और सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार किया जा सके।
- इसमें टनकपुर के ड्रेनेज सिस्टम का विकास, बहुमंज़िला पार्किंग का निर्माण तथा नागरिक सुविधाओं और संपर्क को बेहतर बनाने के लिये चूका में एक हेलीपैड का निर्माण भी शामिल है।
- पर्यटन: योजनाओं में शारदा नदी में रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग सुविधाओं का विकास शामिल है, ताकि साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके।
- यह कॉरिडोर पूर्णागिरी मंदिर और आसपास के पवित्र स्थलों से जुड़े तीर्थ पर्यटन को सुदृढ़ करने का भी लक्ष्य रखता है।
- सरकार तीन महीने तक चलने वाले पूर्णागिरी मेले को साल भर चलने वाले पर्यटन आकर्षण में बदलने का इरादा रखती है।
- उद्देश्य: इस पहल का उद्देश्य पर्यटन-आधारित आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, रोज़गार के अवसर सृजित करना और क्षेत्रीय अवसंरचना में सुधार करना है।
- महत्त्व: यह परियोजना उत्तराखंड में क्षेत्रीय विकास, पर्यटन विविधीकरण और स्थानीय आजीविकाओं को समर्थन देने वाला एक एकीकृत नदी-गलियारा विकास मॉडल प्रस्तुत करती है।