दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

CBI ने AI चैटबॉट ‘अभय’ लॉन्च किया

  • 22 Apr 2026
  • 12 min read

चर्चा में क्यों?

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अप्रैल 2026 में ‘अभय’ नामक एक AI-संचालित चैटबॉट लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य नागरिकों को आधिकारिक नोटिसों की प्रामाणिकता की जाँच करने में सहायता करना और बढ़ते ‘डिजिटल अरेस्ट’ घोटालों से निपटना है।

मुख्य बिंदु:

  • लॉन्च: CBI द्वारा आयोजित 22वें डी. पी. कोहली स्मृति व्याख्यान के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने ‘अभय’ चैटबॉट शुरू किया।
    • यह AI-संचालित नोटिस सत्यापन चैटबॉट ‘अभय’ जनता को CBI द्वारा कथित रूप से जारी किये गए नोटिसों की प्रामाणिकता की जाँच करने में सक्षम बनाएगा।
    • यह चैटबॉट प्रथम सुरक्षा पंक्ति के रूप में कार्य करता है, जिससे नागरिक किसी भी कार्रवाई से पहले दावों की पुष्टि कर सकें।
  • आवश्यकता: यह पहल ‘डिजिटल अरेस्ट’ घोटालों के बढ़ते मामलों के जवाब में लाई गई है, जहाँ ठग CBI या पुलिस अधिकारियों का रूप धारण कर नकली नोटिसों के माध्यम से पीड़ितों को धमकाकर धन की वसूली करते हैं।
  • उद्देश्य: इस परियोजना का लक्ष्य साइबर सुरक्षा को मज़बूत करना, जन-जागरूकता बढ़ाना और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षा हेतु तकनीकी सुरक्षा कवच प्रदान करना है।
  • डी. पी. कोहली:
    • जन्म: वर्ष 1907 में उत्तर प्रदेश में।
    • 1931 में पुलिस सेवा में शामिल हुए।
    • 1955 से दिल्ली स्पेशल पुलिस एस्टैब्लिशमेंट (DSPE) का नेतृत्व किया।
    • 1 अप्रैल, 1963 को CBI की स्थापना के बाद इसके संस्थापक निदेशक बने।
    • 1968 में सेवानिवृत्ति तक CBI निदेशक के रूप में कार्य किया।

और पढ़ें: भारत के मुख्य न्यायाधीश, डिजिटल अरेस्ट, CBI

close
Share Page
images-2
images-2