दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



बिहार

बिहार के बेगूसराय में पोषण पखवाड़ा का आयोजन

  • 22 Apr 2026
  • 10 min read

चर्चा में क्यों?

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अप्रैल 2026 में राष्ट्रव्यापी पोषण जागरूकता अभियान के तहत बिहार में पोषण पखवाड़ा गतिविधियों का आयोजन किया।

मुख्य बिंदु:

  • कार्यक्रम: बिहार के बेगूसराय में पोषण अभियान के तहत शुरू किये गए पोषण जागरूकता अभियानों को सुदृढ़ करने के लिये पोषण पखवाड़ा गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
    • बेहतर पोषण परिणामों के लिये स्थानीय रूप से उपलब्ध पौष्टिक भोजन के उपयोग के साथ-साथ स्वच्छता और साफ-सफाई में सुधार को भी आवश्यक माना गया। 
  • कार्यान्वयन: इन गतिविधियों का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत किया गया, जिसमें स्थानीय प्रशासन, आँगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, फ्रंटलाइन कार्यकर्त्ता और सामुदायिक हितधारकों की सक्रिय भागीदारी रही।
  • उद्देश्य:
    • मातृ एवं शिशु पोषण, एनीमिया की रोकथाम और संतुलित आहार अपनाने जैसे प्रमुख विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया। 
    • शिशु और छोटे बच्चों के आहार संबंधी प्रथाओं के प्रति जागरूकता पर विशेष ज़ोर दिया गया।
    • इसका उद्देश्य समुदाय को संवेदनशील बनाना और बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण प्रथाओं के प्रति व्यावहारिक परिवर्तन को प्रोत्साहित करना था।
  • सामुदायिक भागीदारी: इस अभियान ने पोषण संबंधी जागरूकता गतिविधियों में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए ‘जन आंदोलन’ दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया।

और पढ़ें: पोषण अभियान, आँगनवाड़ी

close
Share Page
images-2
images-2