उत्तर प्रदेश
लखनऊ में 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का उद्घाटन
- 21 Jan 2026
- 8 min read
चर्चा में क्यों?
86वाँ अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) जनवरी 2026 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में उद्घाटित किया गया।
मुख्य बिंदु:
- कार्यक्रम स्थल: अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) की शुरुआत लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा में हुई।
- उद्घाटन: सम्मेलन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा किया गया।
- संबोधन: लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने सम्मेलन को संबोधित किया।
- थीम: विधायी कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना, निष्पक्षता, जवाबदेही और प्रौद्योगिकी के उपयोग पर ज़ोर।
- मुख्य फोकस: पीठासीन अधिकारी का आचरण दलगत राजनीति से ऊपर होना चाहिये और सार्वजनिक विश्वास बनाए रखने के लिये निष्पक्ष दिखाई भी देना चाहिये।
- प्रौद्योगिकी: इसमें विधायी प्रक्रियाओं में प्रौद्योगिकी का उपयोग, विधायकों की क्षमता निर्माण और जवाबदेही शामिल है।
- मेज़बान राज्य का महत्त्व: यह चौथी बार है जब उत्तर प्रदेश AIPOC की मेज़बानी कर रहा है (पूर्व में 1961, 1985 और 2015 में आयोजित)।
|
और पढ़ें: राज्यपाल, लोकसभा अध्यक्ष |