लखनऊ में 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का उद्घाटन | 21 Jan 2026

चर्चा में क्यों?

86वाँ अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) जनवरी 2026 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में उद्घाटित किया गया।

मुख्य बिंदु:

  • कार्यक्रम स्थल: अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) की शुरुआत लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा में हुई।
  • उद्घाटन: सम्मेलन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा किया गया।
  • संबोधन: लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने सम्मेलन को संबोधित किया।
  • थीम: विधायी कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना, निष्पक्षता, जवाबदेही और प्रौद्योगिकी के उपयोग पर ज़ोर।
    • मुख्य फोकस: पीठासीन अधिकारी का आचरण दलगत राजनीति से ऊपर होना चाहिये और सार्वजनिक विश्वास बनाए रखने के लिये निष्पक्ष दिखाई भी देना चाहिये।
    • प्रौद्योगिकी: इसमें विधायी प्रक्रियाओं में प्रौद्योगिकी का उपयोग, विधायकों की क्षमता निर्माण और जवाबदेही शामिल है।
  • मेज़बान राज्य का महत्त्व: यह चौथी बार है जब उत्तर प्रदेश AIPOC की मेज़बानी कर रहा है (पूर्व में 1961, 1985 और 2015 में आयोजित)।

और पढ़ें: राज्यपाल, लोकसभा अध्यक्ष