-
26 Apr 2025
फुल लेंथ टेस्ट्स
भूगोल
खंड-A (लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 1. उत्तर प्रदेश में फसलों के मौसमी वर्गीकरण को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 2. ‘बुंदेलखंड की भौगोलिक स्थिति एवं तीव्र सूखे के कारण इस क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा के समक्ष चुनौतियाँ उत्पन्न हुई हैं।’ टिप्पणी कीजिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 3. उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारा परियोजना (UPDIC) की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिये। उत्तर प्रदेश के विकास में इसके महत्त्व का उल्लेख कीजिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 4. उत्तर प्रदेश सरकार की 'इन्वेस्ट यूपी' पहल की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डालिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 5. राज्य में खेलों के विकास के लिये उत्तर प्रदेश सरकार की वर्तमान नीति एवं पहल पर प्रकाश डालिये।(125 शब्द) 8
प्रश्न 6. भारत में प्रमुख प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स केंद्र के रूप में उभर रहे उत्तर प्रदेश के संदर्भ में, राज्य में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) की भूमिका और विज़न का परीक्षण कीजिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 7. हिमालय और विंध्य पर्वतमाला से निकलने वाली एवं उत्तर प्रदेश से होकर बहने वाली प्रमुख नदियों को चिह्नित कीजिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 8. उत्तर प्रदेश में पाए जाने वाले खनिज संसाधनों पर टिप्पणी लिखिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 9. उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 10. उत्तर प्रदेश में पाई जाने वाली विभिन्न भू-वैज्ञानिक चट्टान संरचनाओं पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये। (125 शब्द) 8
खंड-B (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 11. उत्तर प्रदेश में सतत् एवं धारणीय आर्थिक विकास हासिल करने के क्रम में किन बाधाओं का सामना करना पड़ता है? (200 शब्द) 12
प्रश्न 12. उत्तर प्रदेश में जलवायु परिवर्तन से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर प्रकाश डालिये। इससे निपटने के लिये सरकार द्वारा की जा रही पहलों पर चर्चा कीजिये। (200 शब्द) 12
प्रश्न 13. उत्तर प्रदेश सरकार की औद्योगिक नीतियों का विश्लेषण कीजिये। इसके साथ ही राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने हेतु कुछ नवीन उपाय बताइये। (200 शब्द) 12
प्रश्न 14. उत्तर प्रदेश में मानव विकास संकेतकों की स्थिति पर टिप्पणी कीजिये। इसके साथ ही इस संबंध में राज्य सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डालिये। (200 शब्द) 12
प्रश्न 15. उत्तर प्रदेश के वर्तमान स्वास्थ्य ढाँचे पर टिप्पणी कीजिये। (200 शब्द) 12
प्रश्न 16. उत्तर प्रदेश में कृषि की समग्र वृद्धि और विकास में कृषक उत्पादक संगठनों (FPOs) की भूमिका पर टिप्पणी कीजिये। (200 शब्द) 12
प्रश्न 17. भूमि क्षरण क्या है? उत्तर प्रदेश में इसकी स्थिति पर चर्चा करते हुए इसमें सुधार से संबंधित कुछ पहलों का उल्लेख कीजिये। (200 शब्द) 12
प्रश्न 18. उत्तर प्रदेश में पाई जाने वाली प्रमुख वनस्पतियाँ कौन-सी हैं? राज्य की अर्थव्यवस्था में इनकी भूमिका पर प्रकाश डालिये। (200 शब्द)
-
25 Apr 2025
फुल लेंथ टेस्ट्स
भूगोल
खंड-A (लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 1. उत्तर प्रदेश में पुरातात्विक साक्ष्यों के महत्त्व को समझाते हुए, राज्य में प्रारंभिक मानव बस्तियों के विस्तार पर चर्चा कीजिये।(125 शब्द) 8
प्रश्न 2. गोविंद बल्लभ पंत उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे। आधुनिक उत्तर प्रदेश के निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा कीजिये।(125 शब्द) 8
प्रश्न 3. उत्तर प्रदेश के शास्त्रीय नृत्य के रूप में कथक के विकास पर टिप्पणी कीजिये।(125 शब्द) 8
प्रश्न 4. भारत के पूर्व-मध्यकालीन इतिहास में कन्नौज के महत्त्व पर प्रकाश डालिये।(125 शब्द) 8
प्रश्न 5. ग्रामीण उत्तर प्रदेश की आधुनिक सामाजिक संरचना से संबंधित मुद्दे क्या हैं?(125 शब्द) 8
प्रश्न 6. अवध क्षेत्र में विकसित वास्तुकला की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिये।(125 शब्द) 8
प्रश्न 7. राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) की भूमिका एवं कार्यप्रणाली के साथ-साथ राज्य निर्वाचन आयुक्त की सेवा शर्तों की व्याख्या कीजिये।(125 शब्द) 8
प्रश्न 8. उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त की भूमिका एवं पद को प्रभावी तथा कुशल बनाने के लिये उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा कीजिये।(125 शब्द) 8
प्रश्न 9. उत्तर प्रदेश में प्राथमिक/स्कूली शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये प्रमुख योजनाओं/पहलों का विवरण दीजिये।(125 शब्द) 8
प्रश्न 10. उत्तर प्रदेश में त्वरित और किफायती न्याय प्रदान करने के क्रम में अवर न्यायालयों के महत्त्व पर प्रकाश डालिये। उन्हें और अधिक कुशल बनाने के लिये कुछ नवीन सुझाव दीजिये।(125 शब्द) 8
खंड-B (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 11. उत्तर प्रदेश में कला एवं संस्कृति के विकास में शर्की वंश की भूमिका पर चर्चा कीजिये।(200 शब्द) 12
प्रश्न 12. उत्तर प्रदेश में ब्रिटिश शासन के दौरान सामाजिक-धार्मिक सुधार आंदोलनों का विवरण दीजिये।(200 शब्द) 12
प्रश्न 13. कौशल युक्त जनसंख्या, राज्य के लिये एक संसाधन है। इस कथन के आलोक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के जनसांख्यिकीय लाभांश को दिशा देने के क्रम में उठाए गए कदमों पर चर्चा कीजिये।(200 शब्द) 12
प्रश्न 14. लोक नीति क्या है? उत्तर प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालिये।(200 शब्द) 12
प्रश्न 15. उत्तर प्रदेश की प्रमुख भाषाओं और बोलियों का विवरण दीजिये। उनमें से कम से कम दो के क्षेत्रों, ग्रंथों और महत्त्वपूर्ण लेखकों के बारे में विस्तार से बताइये।(200 शब्द) 12
प्रश्न 16. उत्तर प्रदेश के संदर्भ में निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये: (200 शब्द) 12
(A) बुंदेलखंड सर्किट
(B) रामायण सर्किट
प्रश्न 17. उत्तर प्रदेश में लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण के क्रम में स्थानीय स्वशासन के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। राज्य में पंचायती राज व्यवस्था की संरचना पर प्रकाश डालिये।(200 शब्द) 12
प्रश्न 18. उत्तर प्रदेश के प्रमुख जनजातीय समूहों का सांस्कृतिक विवरण दीजिये।(200 शब्द) 12
प्रश्न 19. उत्तर प्रदेश में विधि एवं व्यवस्था से संबंधित वर्तमान मुद्दे क्या हैं? पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली विधि और व्यवस्था को कुशलतापूर्वक बनाए रखने में किस प्रकार मदद कर सकती है?(200 शब्द) 12
प्रश्न 20. उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) की आवश्यकता का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।(200 शब्द) 12
-
24 Apr 2025
फुल लेंथ टेस्ट्स
भूगोल
खंड-A (लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 1. सार्वजनिक संबंधों में नैतिकता की भूमिका को स्पष्ट कीजिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 2. ‘परिवार मनुष्य में मूल्यों को विकसित करने वाली प्रथम और सबसे महत्त्वपूर्ण संस्था है।’ उचित तर्कों के साथ चर्चा कीजिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 3. एक सिविल सेवक के लिये राजनीतिक दृष्टिकोण के महत्त्व पर चर्चा कीजिये।(125 शब्द) 8
प्रश्न 4. निम्नलिखित सिविल सेवा मूल्यों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालिये: (125 शब्द) 8
(A) वस्तुनिष्ठता
(B) सहानुभूति
प्रश्न 5. भावनात्मक बुद्धिमत्ता क्या है? कल्याणकारी राज्य में सिविल सेवकों के लिये इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डालिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 6. ईमानदारी को परिभाषित कीजिये। शासन में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 7. ‘यदि आप सभी त्रुटियों के लिये दरवाज़ा बंद कर देंगे, तो सत्य बाहर ही रहेगा।’ शासन में ईमानदारी के मूल्य को मज़बूत करने के संदर्भ में रवींद्र नाथ टैगोर के उपर्युक्त कथन को स्पष्ट कीजिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 8. कार्य संस्कृति को परिभाषित कीजिये। किसी भी संगठन की सफलता में इसके महत्त्व का परीक्षण कीजिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 9. कॉर्पोरेट प्रशासन से संबंधित प्रमुख नैतिक चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। प्रासंगिक उदाहरणों के साथ अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 10. सूचना का अधिकार अधिनियम न केवल भ्रष्टाचार के विरुद्ध बल्कि नागरिकों के सशक्तीकरण के लिये भी सबसे सशक्त उपकरण सिद्ध हुआ है। स्पष्ट कीजिये। (125 शब्द) 8खंड-B (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 11. अभिक्षमता को परिभाषित करते हुए मूल्यों के विकास में इसकी भूमिका पर चर्चा कीजिये। (200 शब्द) 12
प्रश्न 12. 'शासन में नैतिक दुविधा' क्या है? एक सिविल सेवक के लिये इसके महत्त्व पर प्रकाश डालिये? (200 शब्द) 12
प्रश्न 13. अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में प्रमुख समकालीन नैतिक मुद्दों पर प्रकाश डालिये। ऐसे मुद्दों को कम करने हेतु किये गए वैश्विक प्रयासों पर चर्चा कीजिये। (200 शब्द) 12
प्रश्न 14. भ्रष्टाचार उन्मूलन के क्रम में गांधी के ट्रस्टीशिप सिद्धांत की उपयोगिता का परीक्षण कीजिये।(200 शब्द) 12
प्रश्न 15. नागरिक चार्टर की अवधारणा बताते हुए सुशासन को बढ़ावा देने में इसके महत्त्व पर चर्चा कीजिये।(200 शब्द) 12
16. सामाजिक प्रभाव और धारणा (Persuasion) में क्या अंतर है? ये गुण भीड़ हिंसा को नियंत्रित करने में सिविल सेवक की किस प्रकार मदद करते हैं?(200 शब्द) 12
प्रश्न 17. आप शहर A के नगर निगम आयुक्त हैं, जहाँ पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार वर्षा हो रही है। इस क्रम में एक हाउसिंग सोसाइटी की दीवार गिर गई, जिसके कारण 40 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
प्रारंभिक जाँच में पाया गया कि मृदा की अनुपयुक्त परिस्थितियों के बावजूद, हाउसिंग सोसाइटी के निर्माण की अनुमति पिछले नगर आयुक्त द्वारा दी गई थी जो आपके करीबी मित्र हैं। साथ ही निर्माण सामग्री में अनियमितताएँ पाई गई हैं और विभाग के अन्य अधिकारी आपको प्रभावित करने या हेरफेर करने की कोशिश कर रहे हैं। बिल्डर सत्ता में पार्टी के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक का करीबी रिश्तेदार है और आपको धमकाने की कोशिश कर रहा है। उपर्युक्त परिस्थितियों के मद्देनजर इसमें कौन से नैतिक मुद्दे शामिल हैं और आप किस तरह की कार्रवाई करना चाहेंगे?(200 शब्द) 12
प्रश्न 18. आप मध्य प्रदेश के एक आदिवासी क्षेत्र में ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर तैनात हैं। सरकार ने आपके ज़िले में प्रसवपूर्व देखभाल में सुधार लाने तथा शिशु एवं मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिये मातृ स्वास्थ्य पहल शुरू की है। इस योजना में गर्भवती महिलाओं के लिये नियमित स्वास्थ्य जाँच, आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों का वितरण और सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव शामिल हैं।
हालाँकि, आपके ज़िले की अधिकांश आदिवासी आबादी अभी भी पारंपरिक दाइयों और घर पर प्रसव पर निर्भर है। ये आधुनिक चिकित्सा के प्रति संशयी होने के साथ अक्सर स्थानीय मिथकों और अंधविश्वासों से अधिक प्रभावित हैं। इसके अलावा, महिलाओं की गतिशीलता प्रतिबंधित है और कई पति अपनी पत्नियों को अस्पताल जाने से रोकते हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों (जिनमें से कई आदिवासी संस्कृति से अपरिचित लोग हैं) को आउटरीच प्रयासों के दौरान प्रतिरोध और यहाँ तक कि शत्रुता का सामना करना पड़ रहा है।
इस स्थिति में आप क्या कदम उठाएंगे:
अपने कर्मचारियों को समुदाय के साथ संवेदनशील और प्रभावी ढंग से जुड़ने के लिये प्रेरित और प्रशिक्षित करेंगे?
सरकारी योजना का सफल एवं नैतिक क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे?(200 शब्द) 12
प्रश्न 19. निम्नलिखित कथन को स्पष्ट कीजिये। 'किसी के कार्यों में नैतिक मूल्य तभी होता है जब वह अपने कर्त्तव्य को अपने हित के रूप में निभाता है।' - इमैनुअल कांट(200 शब्द) 12प्रश्न 20. आचार संहिता और आचरण संहिता में उदाहरण सहित अंतर स्पष्ट कीजिये।(200 शब्द) 12
-
23 Apr 2025
फुल लेंथ टेस्ट्स
भूगोल
खंड-A (लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 1. समावेशी विकास से क्या अभिप्राय है? भारत में असमानता को दूर करने के क्रम में यह किस प्रकार एक परिवर्तनकारी रणनीति है? (125 शब्द) 8
प्रश्न 2. किसानों की आय बढ़ाने में विभिन्न सहायक कृषि पद्धतियों की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 3. धन शोधन क्या है? यह किस प्रकार भारत की आंतरिक सुरक्षा के समक्ष सबसे बड़े खतरों में से एक बन गया है? (125 शब्द) 8
प्रश्न 4. राजकोषीय नीति के घटक क्या हैं? यह अर्थव्यवस्था में निवेश बढ़ाने में किस प्रकार सहायक है? (125 शब्द) 8
प्रश्न 5. ‘पर्यावरणीय परिवर्तनों का प्रभाव शहरी क्षेत्रों में अधिक दिखाई देता है।’ उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये।(125 शब्द) 8
प्रश्न 6. भारत में आर्थिक विकेंद्रीकरण में नीति आयोग की भूमिका पर प्रकाश डालिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 7. ‘सतत् विकास लक्ष्यों की प्राप्ति, आधुनिक वैश्विक समाज के लिये सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण लक्ष्य है।’ टिप्पणी कीजिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 8. भारत में वर्ष 1991 के आर्थिक सुधारों के बाद औद्योगिक नीति में कौन से प्रमुख परिवर्तन किये गए हैं? (125 शब्द) 8
प्रश्न 9. बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) और डिजिटल अधिकार क्या हैं? भारत में इनसे संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डालिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 10. 'जैव प्रौद्योगिकी' शब्द से आप क्या समझते हैं? भारत में बढ़ते फार्मास्युटिकल उद्योग के विशेष संदर्भ में इसके महत्त्व पर प्रकाश डालिये। (125 शब्द) 8
खंड-B (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 11. उत्पादित खाद्यान्नों के मूल्य में उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिये सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के महत्त्व पर प्रकाश डालिये। साथ ही, इसकी संरचनात्मक व्यवस्था का भी उल्लेख कीजिये। (200 शब्द) 12
प्रश्न 12. भारत की सुरक्षा व्यवस्था में उच्च स्तरीय रक्षा संगठनों (HDO) की भूमिका पर प्रकाश डालिये। कम से कम दो ऐसे संगठनों का उदाहरण देते हुए उनकी संगठनात्मक संरचना भी बताइये। (200 शब्द) 12
प्रश्न 13. जैव विविधता अधिनियम 2002 की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं? भारत में जैव विविधता के समक्ष समकालीन खतरों से निपटने के आलोक में आप इसमें कौन से संशोधन प्रस्तावित करेंगे? (200 शब्द) 12
प्रश्न 14. भारत में आपदाओं के प्रभाव को कम करने में प्रौद्योगिकी आधारित समाधानों की भूमिका पर प्रकाश डालिये। (200 शब्द) 12
प्रश्न 15. भारत में बढ़ती मुद्रास्फीति हेतु कौन से विभिन्न कारक उत्तरदायी हैं? इसे नियंत्रित करने के लिये कौन से उपाय किये जा रहे हैं? (200 शब्द) 12
प्रश्न 16. भारत में लघु-स्तरीय खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के विकास पर प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण योजना के प्रभाव का आकलन कीजिये। यह योजना इस क्षेत्र के समग्र विकास में किस प्रकार योगदान देती है? (200 शब्द) 12
प्रश्न 17. बढ़ती साक्षरता दर और वैज्ञानिक प्रगति के बावजूद भारत में उग्रवाद को बढ़ावा मिल रहा है। इस प्रवृत्ति के पीछे क्या कारण हैं? इससे देश के सामाजिक ताने-बाने पर किस प्रकार प्रभाव पड़ रहा है?(200 शब्द) 12
प्रश्न 18. ई-प्रौद्योगिकी के उपयोग ने भारत में कृषि पद्धतियों को किस प्रकार परिवर्तित किया है? इससे संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डालिये।(200 शब्द) 12
प्रश्न 19. आंतरिक व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को मज़बूत करने के संदर्भ में अंतर्देशीय जलमार्गों की भूमिका पर प्रकाश डालिये। इस संबंध में भारत सरकार द्वारा क्या पहल की गई हैं?(200 शब्द) 12
प्रश्न 20. अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत के चंद्रयान मिशनों के योगदान का विश्लेषण कीजिये तथा भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम पर उनके प्रभाव का आकलन कीजिये।(200 शब्द) 12
-
22 Apr 2025
फुल लेंथ टेस्ट्स
भूगोल
खंड-A (लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 1. भारतीय संघीय ढाँचे की विशेषताओं पर प्रकाश डालिये। इससे संबंधित प्रमुख मुद्दे क्या हैं? (125 शब्द) 8
प्रश्न 2. केंद्र-राज्य वित्तीय संबंधों में वित्त आयोग की भूमिका पर चर्चा कीजिये। क्या आप इस बात से सहमत हैं कि इसे स्थायी दर्जा दिया जाना चाहिये? (125 शब्द) 8
प्रश्न 3. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की संरचना और अधिदेश पर चर्चा कीजिये। इससे संबंधित वर्तमान मुद्दे क्या हैं? (125 शब्द) 8
प्रश्न 4. स्थानीय स्वशासन के समक्ष इसकी कार्यक्षमता के संदर्भ में हाल ही में क्या चुनौतियाँ आ रही हैं? इन चुनौतियों के समाधान हेतु कुछ उपाय बताइये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 5. ‘राज्यपाल अपने सभी कार्यों में संघ सरकार की कठपुतली मात्र है।’ इस कथन का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (125 शब्द)
प्रश्न 6. रूस-यूक्रेन युद्ध भारत के सामरिक और आर्थिक हितों को किस सीमा तक प्रभावित कर रहा है? विस्तार से बताइये। (125 शब्द)
प्रश्न 7. ब्रिक्स के अंतर्गत सहयोग के प्रमुख क्षेत्र कौन-कौन से हैं? इससे संबंधित चुनौतियों पर प्रकाश डालिये। (125 शब्द)
प्रश्न 8. भारत में उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया की व्याख्या करते हुए इससे संबंधित संवैधानिक प्रावधानों और इसमें शामिल निर्वाचक मंडल के महत्त्व पर प्रकाश डालिये।
(125 शब्द) 8
प्रश्न 9. भारतीय समाज के संदर्भ में समान नागरिक संहिता (UCC) समय की मांग है। स्पष्ट कीजिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 10. भारतीय संविधान में प्रदत्त न्यायिक समीक्षा प्रणाली का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। यह अमेरिकी न्यायिक समीक्षा प्रणाली से किस प्रकार भिन्न है?
(125 शब्द) 8
खंड-B (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 11. वैकल्पिक विवाद निवारण (ADR) तंत्र का मूल सिद्धांत क्या है? भारतीय न्यायिक प्रणाली में प्रयुक्त विभिन्न ADR तंत्रों पर चर्चा कीजिये।(200 शब्द) 12
प्रश्न 12. न्यू इंडिया विज़न को प्राप्त करने में नीति आयोग की भूमिका पर प्रकाश डालिये। इससे भारत में सहकारी संघवाद की अवधारणा को किस प्रकार बढ़ावा मिल रहा है?(200 शब्द) 12
प्रश्न 13. भारत में चुनाव प्रक्रिया में सुधार की आवश्यकता पर प्रकाश डालिये। इन सुधारों के क्रम में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम (RPA) में क्या संशोधन किये जाने चाहिये?(200 शब्द) 12
प्रश्न 14. हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक रणनीतिक गठबंधन के रूप में QUAD की उभरती भूमिका का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। इसका उदय भारत के भू-राजनीतिक और आर्थिक हितों के साथ किस प्रकार संरेखित है?(200 शब्द) 12
प्रश्न 15. दक्षिण चीन सागर से जुड़े भारत के हितों पर प्रकाश डालिये। एक्ट ईस्ट नीति इस क्षेत्र में भारत के लिये रणनीतिक रूप से किस प्रकार सहायक हो सकती है?(200 शब्द) 12
प्रश्न 16. नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत भारतीय नागरिकता की प्राप्ति और समाप्ति से संबंधित प्रावधानों पर चर्चा कीजिये।(200 शब्द) 12
प्रश्न 17. व्यापार और आर्थिक सहयोग के संदर्भ में भारत एवं यूरोपीय संघ के बीच हाल के मुद्दों पर चर्चा कीजिये।(200 शब्द) 12
प्रश्न 18. विकासशील क्षेत्रीय गतिशीलता की पृष्ठभूमि में भारत और बांग्लादेश के बीच सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये।(200 शब्द) 12
प्रश्न 19. ‘सूचना का अधिकार अधिनियम’, शासन की पारदर्शिता में नागरिकों को हितधारक बनने का अधिकार देता है।’ टिप्पणी कीजिये।(200 शब्द) 12
20. लोक प्रशासन के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित चुनौतियों का समाधान करने एवं सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने के क्रम में भारत सरकार द्वारा की गई प्रमुख पहलों का परीक्षण कीजिये।(200 शब्द)
-
21 Apr 2025
फुल लेंथ टेस्ट्स
भूगोल
खंड-ए (लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 1. हड़प्पा सभ्यता के विभिन्न कला रूपों की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिये। (उत्तर 125 शब्द) 8
प्रश्न 2. ‘सांस्कृतिक निरंतरता का विचार भारतीय समाज में सदैव विद्यमान रहा है। टिप्पणी कीजिये। (उत्तर 125 शब्द) 8
प्रश्न 3. भारत की नीली अर्थव्यवस्था अवसरों के सागर को खोल रही है। इस संदर्भ में, भारत के समुद्री संसाधनों और इसकी क्षमता पर चर्चा कीजिये। (उत्तर 125 शब्द) 8
प्रश्न 4. भारत में लौह एवं इस्पात उद्योग के स्थानीयकरण के लिये उत्तरदायी कारकों पर प्रकाश डालिये। (उत्तर 125 शब्द) 8
प्रश्न 5. समाजवादी आंदोलन राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन को कैसे प्रभावित करता है? भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में समाजवादी नेताओं के योगदान पर चर्चा कीजिये। (उत्तर 125 शब्द) 8
प्रश्न 6. प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध दोनों में जर्मनी की कार्रवाइयाँ एवं नीतियाँ महत्त्वपूर्ण कारक थीं, लेकिन केवल उसी को ज़िम्मेदार ठहराना सूक्ष्म है। आलोचनात्मक रूप से जाँच कीजिये। (उत्तर 125 शब्द) 8
प्रश्न 7. ‘आर्थिक उदारीकरण की नीति ने न केवल आर्थिक परिदृश्य को बदल दिया, बल्कि देश की सामाजिक-सांस्कृतिक प्रथाओं को भी बदल दिया।’ परीक्षण कीजिये। (उत्तर 125 शब्द) 8
प्रश्न 8. गुप्त कला की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिये। (उत्तर 125 शब्द) 8
प्रश्न 9. भारत में तेज़ी से हो रहे शहरीकरण से संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डालिये। इसके संबंध में कुछ नवीन उपाय सुझाएँ। (उत्तर 125 शब्द) 8
प्रश्न 10. "सशक्त महिलाएँ समाज को सशक्त बनाती हैं।" भारत में महिलाओं की बदलती सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आलोक में इस कथन का परीक्षण कीजिये। (उत्तर 125 शब्द) 8खंड-बी (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 11. 19वीं शताब्दी के दौरान सामाजिक-धार्मिक सुधार आंदोलन भारत में उभरते राष्ट्रवाद की पृष्ठभूमि थे। टिप्पणी कीजिये। (उत्तर 200 शब्द) 12
प्रश्न 12. स्वतंत्रता के पश्चात भारत के एकीकरण के समक्ष क्या चुनौतियाँ थीं? साथ ही, इस एकीकरण को प्राप्त करने में वल्लभ भाई पटेल की भूमिका पर प्रकाश डालिये। (उत्तर 200 शब्द) 12
प्रश्न 13. 19वीं सदी में महिलाओं के उत्थान के लिये किये गए प्रयासों पर चर्चा कीजिये। (उत्तर 200 शब्द) 12
प्रश्न 14. ब्रिटिश भारत के अधीन प्रेस के विकास पर चर्चा कीजिये तथा राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ाने में इसके योगदान को रेखांकित कीजिये। (उत्तर 200 शब्द) 12
प्रश्न 15. प्लेट टेक्टोनिक सिद्धांत के प्रमुख सिद्धांतों पर चर्चा कीजिये। हिमालय के निर्माण में इसकी भूमिका की व्याख्या कीजिये। (उत्तर 200 शब्दों में दें) 12
प्रश्न 16. "शरणार्थियों को बहुआयामी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और मेज़बान देश को भी।" भारतीय संदर्भ में शरणार्थियों से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। (उत्तर 200 शब्द) 12
प्रश्न 17. हिंद महासागर में मानसून के निर्माण की व्याख्या कीजिये। इसे भारतीय उपमहाद्वीप की जीवन रेखा क्यों कहा जाता है? (उत्तर 200 शब्द) 12
प्रश्न 18. भारत में मृदा वितरण का वर्णन कीजिये। (उत्तर 200 शब्द) 12
प्रश्न 19. सांप्रदायिकता और क्षेत्रवाद जैसी बुराइयाँ भारत के सामाजिक ताने-बाने को तोड़ रही हैं। टिप्पणी कीजिये। (उत्तर 200 शब्द) 12
प्रश्न 20. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में गांधीवादी विचारधारा के योगदान को स्पष्ट कीजिये। (उत्तर 200 शब्द) 12