ध्यान दें:

UP PCS Mains-2024

  • 21 Apr 2025 फुल लेंथ टेस्ट्स भूगोल

    खंड-ए (लघु उत्तरीय प्रश्न)

    प्रश्न 1. हड़प्पा सभ्यता के विभिन्न कला रूपों की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिये। (उत्तर 125 शब्द) 8
    प्रश्न 2. ‘सांस्कृतिक निरंतरता का विचार भारतीय समाज में सदैव विद्यमान रहा है। टिप्पणी कीजिये। (उत्तर 125 शब्द) 8
    प्रश्न 3. भारत की नीली अर्थव्यवस्था अवसरों के सागर को खोल रही है। इस संदर्भ में, भारत के समुद्री संसाधनों और इसकी क्षमता पर चर्चा कीजिये। (उत्तर 125 शब्द) 8
    प्रश्न 4. भारत में लौह एवं इस्पात उद्योग के स्थानीयकरण के लिये उत्तरदायी कारकों पर प्रकाश डालिये। (उत्तर 125 शब्द) 8
    प्रश्न 5. समाजवादी आंदोलन राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन को कैसे प्रभावित करता है? भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में समाजवादी नेताओं के योगदान पर चर्चा कीजिये। (उत्तर 125 शब्द) 8
    प्रश्न 6. प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध दोनों में जर्मनी की कार्रवाइयाँ एवं नीतियाँ महत्त्वपूर्ण कारक थीं, लेकिन केवल उसी को ज़िम्मेदार ठहराना सूक्ष्म है। आलोचनात्मक रूप से जाँच कीजिये। (उत्तर 125 शब्द) 8
    प्रश्न 7. ‘आर्थिक उदारीकरण की नीति ने न केवल आर्थिक परिदृश्य को बदल दिया, बल्कि देश की सामाजिक-सांस्कृतिक प्रथाओं को भी बदल दिया।’ परीक्षण कीजिये। (उत्तर 125 शब्द) 8
    प्रश्न 8. गुप्त कला की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिये। (उत्तर 125 शब्द) 8
    प्रश्न 9. भारत में तेज़ी से हो रहे शहरीकरण से संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डालिये। इसके संबंध में कुछ नवीन उपाय सुझाएँ। (उत्तर 125 शब्द) 8
    प्रश्न 10. "सशक्त महिलाएँ समाज को सशक्त बनाती हैं।" भारत में महिलाओं की बदलती सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आलोक में इस कथन का परीक्षण कीजिये। (उत्तर 125 शब्द) 8

    खंड-बी (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

    प्रश्न 11. 19वीं शताब्दी के दौरान सामाजिक-धार्मिक सुधार आंदोलन भारत में उभरते राष्ट्रवाद की पृष्ठभूमि थे। टिप्पणी कीजिये। (उत्तर 200 शब्द) 12
    प्रश्न 12. स्वतंत्रता के पश्चात भारत के एकीकरण के समक्ष क्या चुनौतियाँ थीं? साथ ही, इस एकीकरण को प्राप्त करने में वल्लभ भाई पटेल की भूमिका पर प्रकाश डालिये। (उत्तर 200 शब्द) 12
    प्रश्न 13. 19वीं सदी में महिलाओं के उत्थान के लिये किये गए प्रयासों पर चर्चा कीजिये। (उत्तर 200 शब्द) 12
    प्रश्न 14. ब्रिटिश भारत के अधीन प्रेस के विकास पर चर्चा कीजिये तथा राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ाने में इसके योगदान को रेखांकित कीजिये। (उत्तर 200 शब्द) 12
    प्रश्न 15. प्लेट टेक्टोनिक सिद्धांत के प्रमुख सिद्धांतों पर चर्चा कीजिये। हिमालय के निर्माण में इसकी भूमिका की व्याख्या कीजिये। (उत्तर 200 शब्दों में दें) 12
    प्रश्न 16. "शरणार्थियों को बहुआयामी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और मेज़बान देश को भी।" भारतीय संदर्भ में शरणार्थियों से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। (उत्तर 200 शब्द) 12
    प्रश्न 17. हिंद महासागर में मानसून के निर्माण की व्याख्या कीजिये। इसे भारतीय उपमहाद्वीप की जीवन रेखा क्यों कहा जाता है? (उत्तर 200 शब्द) 12
    प्रश्न 18. भारत में मृदा वितरण का वर्णन कीजिये। (उत्तर 200 शब्द) 12
    प्रश्न 19. सांप्रदायिकता और क्षेत्रवाद जैसी बुराइयाँ भारत के सामाजिक ताने-बाने को तोड़ रही हैं। टिप्पणी कीजिये। (उत्तर 200 शब्द) 12
    प्रश्न 20. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में गांधीवादी विचारधारा के योगदान को स्पष्ट कीजिये। (उत्तर 200 शब्द) 12

    मुख्य बिंदु जल्द ही अपलोड किए जाएंगे
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2