ध्यान दें:

UP PCS Mains-2024

  • 23 Apr 2025 फुल लेंथ टेस्ट्स भूगोल

    खंड-A (लघु उत्तरीय प्रश्न)

    प्रश्न 1. समावेशी विकास से क्या अभिप्राय है? भारत में असमानता को दूर करने के क्रम में यह किस प्रकार एक परिवर्तनकारी रणनीति है? (125 शब्द) 8

    प्रश्न 2. किसानों की आय बढ़ाने में विभिन्न सहायक कृषि पद्धतियों की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (125 शब्द) 8

    प्रश्न 3. धन शोधन क्या है? यह किस प्रकार भारत की आंतरिक सुरक्षा के समक्ष सबसे बड़े खतरों में से एक बन गया है? (125 शब्द) 8

    प्रश्न 4. राजकोषीय नीति के घटक क्या हैं? यह अर्थव्यवस्था में निवेश बढ़ाने में किस प्रकार सहायक है? (125 शब्द) 8

    प्रश्न 5. ‘पर्यावरणीय परिवर्तनों का प्रभाव शहरी क्षेत्रों में अधिक दिखाई देता है।’ उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये।(125 शब्द) 8

    प्रश्न 6. भारत में आर्थिक विकेंद्रीकरण में नीति आयोग की भूमिका पर प्रकाश डालिये। (125 शब्द) 8

    प्रश्न 7. ‘सतत् विकास लक्ष्यों की प्राप्ति, आधुनिक वैश्विक समाज के लिये सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण लक्ष्य है।’ टिप्पणी कीजिये। (125 शब्द) 8

    प्रश्न 8. भारत में वर्ष 1991 के आर्थिक सुधारों के बाद औद्योगिक नीति में कौन से प्रमुख परिवर्तन किये गए हैं? (125 शब्द) 8

    प्रश्न 9. बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) और डिजिटल अधिकार क्या हैं? भारत में इनसे संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डालिये। (125 शब्द) 8

    प्रश्न 10. 'जैव प्रौद्योगिकी' शब्द से आप क्या समझते हैं? भारत में बढ़ते फार्मास्युटिकल उद्योग के विशेष संदर्भ में इसके महत्त्व पर प्रकाश डालिये। (125 शब्द) 8

    खंड-B (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

    प्रश्न 11. उत्पादित खाद्यान्नों के मूल्य में उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिये सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के महत्त्व पर प्रकाश डालिये। साथ ही, इसकी संरचनात्मक व्यवस्था का भी उल्लेख कीजिये। (200 शब्द) 12

    प्रश्न 12. भारत की सुरक्षा व्यवस्था में उच्च स्तरीय रक्षा संगठनों (HDO) की भूमिका पर प्रकाश डालिये। कम से कम दो ऐसे संगठनों का उदाहरण देते हुए उनकी संगठनात्मक संरचना भी बताइये। (200 शब्द) 12

    प्रश्न 13. जैव विविधता अधिनियम 2002 की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं? भारत में जैव विविधता के समक्ष समकालीन खतरों से निपटने के आलोक में आप इसमें कौन से संशोधन प्रस्तावित करेंगे? (200 शब्द) 12

    प्रश्न 14. भारत में आपदाओं के प्रभाव को कम करने में प्रौद्योगिकी आधारित समाधानों की भूमिका पर प्रकाश डालिये। (200 शब्द) 12

    प्रश्न 15. भारत में बढ़ती मुद्रास्फीति हेतु कौन से विभिन्न कारक उत्तरदायी हैं? इसे नियंत्रित करने के लिये कौन से उपाय किये जा रहे हैं? (200 शब्द) 12

    प्रश्न 16. भारत में लघु-स्तरीय खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के विकास पर प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण योजना के प्रभाव का आकलन कीजिये। यह योजना इस क्षेत्र के समग्र विकास में किस प्रकार योगदान देती है? (200 शब्द) 12

    प्रश्न 17. बढ़ती साक्षरता दर और वैज्ञानिक प्रगति के बावजूद भारत में उग्रवाद को बढ़ावा मिल रहा है। इस प्रवृत्ति के पीछे क्या कारण हैं? इससे देश के सामाजिक ताने-बाने पर किस प्रकार प्रभाव पड़ रहा है?(200 शब्द) 12

    प्रश्न 18. ई-प्रौद्योगिकी के उपयोग ने भारत में कृषि पद्धतियों को किस प्रकार परिवर्तित किया है? इससे संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डालिये।(200 शब्द) 12

    प्रश्न 19. आंतरिक व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को मज़बूत करने के संदर्भ में अंतर्देशीय जलमार्गों की भूमिका पर प्रकाश डालिये। इस संबंध में भारत सरकार द्वारा क्या पहल की गई हैं?(200 शब्द) 12

    प्रश्न 20. अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत के चंद्रयान मिशनों के योगदान का विश्लेषण कीजिये तथा भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम पर उनके प्रभाव का आकलन कीजिये।(200 शब्द) 12

    मुख्य बिंदु जल्द ही अपलोड किए जाएंगे
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2