-
24 Apr 2025
फुल लेंथ टेस्ट्स
भूगोल
खंड-A (लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 1. सार्वजनिक संबंधों में नैतिकता की भूमिका को स्पष्ट कीजिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 2. ‘परिवार मनुष्य में मूल्यों को विकसित करने वाली प्रथम और सबसे महत्त्वपूर्ण संस्था है।’ उचित तर्कों के साथ चर्चा कीजिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 3. एक सिविल सेवक के लिये राजनीतिक दृष्टिकोण के महत्त्व पर चर्चा कीजिये।(125 शब्द) 8
प्रश्न 4. निम्नलिखित सिविल सेवा मूल्यों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालिये: (125 शब्द) 8
(A) वस्तुनिष्ठता
(B) सहानुभूति
प्रश्न 5. भावनात्मक बुद्धिमत्ता क्या है? कल्याणकारी राज्य में सिविल सेवकों के लिये इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डालिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 6. ईमानदारी को परिभाषित कीजिये। शासन में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 7. ‘यदि आप सभी त्रुटियों के लिये दरवाज़ा बंद कर देंगे, तो सत्य बाहर ही रहेगा।’ शासन में ईमानदारी के मूल्य को मज़बूत करने के संदर्भ में रवींद्र नाथ टैगोर के उपर्युक्त कथन को स्पष्ट कीजिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 8. कार्य संस्कृति को परिभाषित कीजिये। किसी भी संगठन की सफलता में इसके महत्त्व का परीक्षण कीजिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 9. कॉर्पोरेट प्रशासन से संबंधित प्रमुख नैतिक चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। प्रासंगिक उदाहरणों के साथ अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिये। (125 शब्द) 8
प्रश्न 10. सूचना का अधिकार अधिनियम न केवल भ्रष्टाचार के विरुद्ध बल्कि नागरिकों के सशक्तीकरण के लिये भी सबसे सशक्त उपकरण सिद्ध हुआ है। स्पष्ट कीजिये। (125 शब्द) 8खंड-B (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 11. अभिक्षमता को परिभाषित करते हुए मूल्यों के विकास में इसकी भूमिका पर चर्चा कीजिये। (200 शब्द) 12
प्रश्न 12. 'शासन में नैतिक दुविधा' क्या है? एक सिविल सेवक के लिये इसके महत्त्व पर प्रकाश डालिये? (200 शब्द) 12
प्रश्न 13. अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में प्रमुख समकालीन नैतिक मुद्दों पर प्रकाश डालिये। ऐसे मुद्दों को कम करने हेतु किये गए वैश्विक प्रयासों पर चर्चा कीजिये। (200 शब्द) 12
प्रश्न 14. भ्रष्टाचार उन्मूलन के क्रम में गांधी के ट्रस्टीशिप सिद्धांत की उपयोगिता का परीक्षण कीजिये।(200 शब्द) 12
प्रश्न 15. नागरिक चार्टर की अवधारणा बताते हुए सुशासन को बढ़ावा देने में इसके महत्त्व पर चर्चा कीजिये।(200 शब्द) 12
16. सामाजिक प्रभाव और धारणा (Persuasion) में क्या अंतर है? ये गुण भीड़ हिंसा को नियंत्रित करने में सिविल सेवक की किस प्रकार मदद करते हैं?(200 शब्द) 12
प्रश्न 17. आप शहर A के नगर निगम आयुक्त हैं, जहाँ पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार वर्षा हो रही है। इस क्रम में एक हाउसिंग सोसाइटी की दीवार गिर गई, जिसके कारण 40 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
प्रारंभिक जाँच में पाया गया कि मृदा की अनुपयुक्त परिस्थितियों के बावजूद, हाउसिंग सोसाइटी के निर्माण की अनुमति पिछले नगर आयुक्त द्वारा दी गई थी जो आपके करीबी मित्र हैं। साथ ही निर्माण सामग्री में अनियमितताएँ पाई गई हैं और विभाग के अन्य अधिकारी आपको प्रभावित करने या हेरफेर करने की कोशिश कर रहे हैं। बिल्डर सत्ता में पार्टी के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक का करीबी रिश्तेदार है और आपको धमकाने की कोशिश कर रहा है। उपर्युक्त परिस्थितियों के मद्देनजर इसमें कौन से नैतिक मुद्दे शामिल हैं और आप किस तरह की कार्रवाई करना चाहेंगे?(200 शब्द) 12
प्रश्न 18. आप मध्य प्रदेश के एक आदिवासी क्षेत्र में ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर तैनात हैं। सरकार ने आपके ज़िले में प्रसवपूर्व देखभाल में सुधार लाने तथा शिशु एवं मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिये मातृ स्वास्थ्य पहल शुरू की है। इस योजना में गर्भवती महिलाओं के लिये नियमित स्वास्थ्य जाँच, आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों का वितरण और सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव शामिल हैं।
हालाँकि, आपके ज़िले की अधिकांश आदिवासी आबादी अभी भी पारंपरिक दाइयों और घर पर प्रसव पर निर्भर है। ये आधुनिक चिकित्सा के प्रति संशयी होने के साथ अक्सर स्थानीय मिथकों और अंधविश्वासों से अधिक प्रभावित हैं। इसके अलावा, महिलाओं की गतिशीलता प्रतिबंधित है और कई पति अपनी पत्नियों को अस्पताल जाने से रोकते हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों (जिनमें से कई आदिवासी संस्कृति से अपरिचित लोग हैं) को आउटरीच प्रयासों के दौरान प्रतिरोध और यहाँ तक कि शत्रुता का सामना करना पड़ रहा है।
इस स्थिति में आप क्या कदम उठाएंगे:
अपने कर्मचारियों को समुदाय के साथ संवेदनशील और प्रभावी ढंग से जुड़ने के लिये प्रेरित और प्रशिक्षित करेंगे?
सरकारी योजना का सफल एवं नैतिक क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे?(200 शब्द) 12
प्रश्न 19. निम्नलिखित कथन को स्पष्ट कीजिये। 'किसी के कार्यों में नैतिक मूल्य तभी होता है जब वह अपने कर्त्तव्य को अपने हित के रूप में निभाता है।' - इमैनुअल कांट(200 शब्द) 12प्रश्न 20. आचार संहिता और आचरण संहिता में उदाहरण सहित अंतर स्पष्ट कीजिये।(200 शब्द) 12
मुख्य बिंदु जल्द ही अपलोड किए जाएंगे