ध्यान दें:

UP PCS Mains-2024

  • 22 Apr 2025 फुल लेंथ टेस्ट्स भूगोल

    खंड-A (लघु उत्तरीय प्रश्न)

    प्रश्न 1. भारतीय संघीय ढाँचे की विशेषताओं पर प्रकाश डालिये। इससे संबंधित प्रमुख मुद्दे क्या हैं? (125 शब्द) 8

    प्रश्न 2. केंद्र-राज्य वित्तीय संबंधों में वित्त आयोग की भूमिका पर चर्चा कीजिये। क्या आप इस बात से सहमत हैं कि इसे स्थायी दर्जा दिया जाना चाहिये? (125 शब्द) 8

    प्रश्न 3. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की संरचना और अधिदेश पर चर्चा कीजिये। इससे संबंधित वर्तमान मुद्दे क्या हैं? (125 शब्द) 8

    प्रश्न 4. स्थानीय स्वशासन के समक्ष इसकी कार्यक्षमता के संदर्भ में हाल ही में क्या चुनौतियाँ आ रही हैं? इन चुनौतियों के समाधान हेतु कुछ उपाय बताइये। (125 शब्द) 8

    प्रश्न 5. ‘राज्यपाल अपने सभी कार्यों में संघ सरकार की कठपुतली मात्र है।’ इस कथन का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (125 शब्द)

    प्रश्न 6. रूस-यूक्रेन युद्ध भारत के सामरिक और आर्थिक हितों को किस सीमा तक प्रभावित कर रहा है? विस्तार से बताइये। (125 शब्द)

    प्रश्न 7. ब्रिक्स के अंतर्गत सहयोग के प्रमुख क्षेत्र कौन-कौन से हैं? इससे संबंधित चुनौतियों पर प्रकाश डालिये। (125 शब्द)

    प्रश्न 8. भारत में उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया की व्याख्या करते हुए इससे संबंधित संवैधानिक प्रावधानों और इसमें शामिल निर्वाचक मंडल के महत्त्व पर प्रकाश डालिये।

    (125 शब्द) 8

    प्रश्न 9. भारतीय समाज के संदर्भ में समान नागरिक संहिता (UCC) समय की मांग है। स्पष्ट कीजिये। (125 शब्द) 8

    प्रश्न 10. भारतीय संविधान में प्रदत्त न्यायिक समीक्षा प्रणाली का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। यह अमेरिकी न्यायिक समीक्षा प्रणाली से किस प्रकार भिन्न है?

    (125 शब्द) 8

    खंड-B (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

    प्रश्न 11. वैकल्पिक विवाद निवारण (ADR) तंत्र का मूल सिद्धांत क्या है? भारतीय न्यायिक प्रणाली में प्रयुक्त विभिन्न ADR तंत्रों पर चर्चा कीजिये।(200 शब्द) 12

    प्रश्न 12. न्यू इंडिया विज़न को प्राप्त करने में नीति आयोग की भूमिका पर प्रकाश डालिये। इससे भारत में सहकारी संघवाद की अवधारणा को किस प्रकार बढ़ावा मिल रहा है?(200 शब्द) 12

    प्रश्न 13. भारत में चुनाव प्रक्रिया में सुधार की आवश्यकता पर प्रकाश डालिये। इन सुधारों के क्रम में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम (RPA) में क्या संशोधन किये जाने चाहिये?(200 शब्द) 12

    प्रश्न 14. हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक रणनीतिक गठबंधन के रूप में QUAD की उभरती भूमिका का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। इसका उदय भारत के भू-राजनीतिक और आर्थिक हितों के साथ किस प्रकार संरेखित है?(200 शब्द) 12

    प्रश्न 15. दक्षिण चीन सागर से जुड़े भारत के हितों पर प्रकाश डालिये। एक्ट ईस्ट नीति इस क्षेत्र में भारत के लिये रणनीतिक रूप से किस प्रकार सहायक हो सकती है?(200 शब्द) 12

    प्रश्न 16. नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत भारतीय नागरिकता की प्राप्ति और समाप्ति से संबंधित प्रावधानों पर चर्चा कीजिये।(200 शब्द) 12

    प्रश्न 17. व्यापार और आर्थिक सहयोग के संदर्भ में भारत एवं यूरोपीय संघ के बीच हाल के मुद्दों पर चर्चा कीजिये।(200 शब्द) 12

    प्रश्न 18. विकासशील क्षेत्रीय गतिशीलता की पृष्ठभूमि में भारत और बांग्लादेश के बीच सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये।(200 शब्द) 12

    प्रश्न 19. ‘सूचना का अधिकार अधिनियम’, शासन की पारदर्शिता में नागरिकों को हितधारक बनने का अधिकार देता है।’ टिप्पणी कीजिये।(200 शब्द) 12

    20. लोक प्रशासन के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित चुनौतियों का समाधान करने एवं सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने के क्रम में भारत सरकार द्वारा की गई प्रमुख पहलों का परीक्षण कीजिये।(200 शब्द) 

    मुख्य बिंदु जल्द ही अपलोड किए जाएंगे
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2