-
25 Apr 2025
फुल लेंथ टेस्ट्स
भूगोल
खंड-A (लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 1. उत्तर प्रदेश में पुरातात्विक साक्ष्यों के महत्त्व को समझाते हुए, राज्य में प्रारंभिक मानव बस्तियों के विस्तार पर चर्चा कीजिये।(125 शब्द) 8
प्रश्न 2. गोविंद बल्लभ पंत उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे। आधुनिक उत्तर प्रदेश के निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा कीजिये।(125 शब्द) 8
प्रश्न 3. उत्तर प्रदेश के शास्त्रीय नृत्य के रूप में कथक के विकास पर टिप्पणी कीजिये।(125 शब्द) 8
प्रश्न 4. भारत के पूर्व-मध्यकालीन इतिहास में कन्नौज के महत्त्व पर प्रकाश डालिये।(125 शब्द) 8
प्रश्न 5. ग्रामीण उत्तर प्रदेश की आधुनिक सामाजिक संरचना से संबंधित मुद्दे क्या हैं?(125 शब्द) 8
प्रश्न 6. अवध क्षेत्र में विकसित वास्तुकला की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिये।(125 शब्द) 8
प्रश्न 7. राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) की भूमिका एवं कार्यप्रणाली के साथ-साथ राज्य निर्वाचन आयुक्त की सेवा शर्तों की व्याख्या कीजिये।(125 शब्द) 8
प्रश्न 8. उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त की भूमिका एवं पद को प्रभावी तथा कुशल बनाने के लिये उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा कीजिये।(125 शब्द) 8
प्रश्न 9. उत्तर प्रदेश में प्राथमिक/स्कूली शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये प्रमुख योजनाओं/पहलों का विवरण दीजिये।(125 शब्द) 8
प्रश्न 10. उत्तर प्रदेश में त्वरित और किफायती न्याय प्रदान करने के क्रम में अवर न्यायालयों के महत्त्व पर प्रकाश डालिये। उन्हें और अधिक कुशल बनाने के लिये कुछ नवीन सुझाव दीजिये।(125 शब्द) 8
खंड-B (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 11. उत्तर प्रदेश में कला एवं संस्कृति के विकास में शर्की वंश की भूमिका पर चर्चा कीजिये।(200 शब्द) 12
प्रश्न 12. उत्तर प्रदेश में ब्रिटिश शासन के दौरान सामाजिक-धार्मिक सुधार आंदोलनों का विवरण दीजिये।(200 शब्द) 12
प्रश्न 13. कौशल युक्त जनसंख्या, राज्य के लिये एक संसाधन है। इस कथन के आलोक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के जनसांख्यिकीय लाभांश को दिशा देने के क्रम में उठाए गए कदमों पर चर्चा कीजिये।(200 शब्द) 12
प्रश्न 14. लोक नीति क्या है? उत्तर प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालिये।(200 शब्द) 12
प्रश्न 15. उत्तर प्रदेश की प्रमुख भाषाओं और बोलियों का विवरण दीजिये। उनमें से कम से कम दो के क्षेत्रों, ग्रंथों और महत्त्वपूर्ण लेखकों के बारे में विस्तार से बताइये।(200 शब्द) 12
प्रश्न 16. उत्तर प्रदेश के संदर्भ में निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये: (200 शब्द) 12
(A) बुंदेलखंड सर्किट
(B) रामायण सर्किट
प्रश्न 17. उत्तर प्रदेश में लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण के क्रम में स्थानीय स्वशासन के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। राज्य में पंचायती राज व्यवस्था की संरचना पर प्रकाश डालिये।(200 शब्द) 12
प्रश्न 18. उत्तर प्रदेश के प्रमुख जनजातीय समूहों का सांस्कृतिक विवरण दीजिये।(200 शब्द) 12
प्रश्न 19. उत्तर प्रदेश में विधि एवं व्यवस्था से संबंधित वर्तमान मुद्दे क्या हैं? पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली विधि और व्यवस्था को कुशलतापूर्वक बनाए रखने में किस प्रकार मदद कर सकती है?(200 शब्द) 12
प्रश्न 20. उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) की आवश्यकता का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।(200 शब्द) 12
मुख्य बिंदु जल्द ही अपलोड किए जाएंगे