इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    अमेरिकी क्रांति ने राजनीतिक अभिनव परिवर्तनों की एक शृंखला आरंभ की जो बाद के काल में अत्यंत उपयोगी साबित हुई। विश्लेषण कीजिये।

    27 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास

    उत्तर :

    उत्तर की रूपरेखा:

    • अमेरिकी क्रांति का परिचय दें।
    • इसके द्वारा लाए गए राजनीतिक परिवर्तनों को स्पष्ट करें।
    • इन परिवर्तनों का विश्व के ऊपर क्या प्रभाव पड़ा?

    अमेरिकी क्रांति मानव सभ्यता के इतिहास के सबसे बड़े परिवर्तनों में से एक है जिसने मानव इतिहास की धारा को नए विचारों तथा मूल्यों द्वारा बदल दिया। अमेरिकी स्वतंत्रता का युद्ध हालाँकि 1775 ई. से 1783 तक लड़ा गया तथा युद्ध की समाप्ति 1783 की पेरिस संधि के साथ हुई थी। इसने अभिनव राजनीतिक परिवर्तनों की एक ऐसी  शृंखला को जन्म दिया जिसका दायरा केवल अमेरिका तक सीमित न होकर वैश्विक बन गया।

    राजनीतिक परिवर्तन:

    • क्रांति के बाद जन्मे नए अमेरिका ने गणतंत्रवाद, जनतंत्रवाद, संघवाद और संविधानवाद जैसे चार राजनीतिक आदर्शों को दुनिया के समक्ष रखा।
    • क्रांति द्वारा अमेरिकी जनता को ऐसी सामाजिक अवस्था प्राप्त हुई जो मानवीय समानता के सिद्धांत पर आधारित थी। 
    • सभी के लिये मौलिक अधिकार सुनिश्चित किये गए।
    • अमेरिकी क्रांति ने पूंजीवाद के मार्ग को प्रशस्त किया। 
    • लैंगिक समानता सुनिश्चित करने का प्रयास हुआ।
    • दुनिया का पहला लिखित संविधान अस्तित्व में आया।

    अमेरिकी क्रांति का अन्य राष्ट्रों के ऊपर प्रभाव:

    • ब्रिटेनः अमेरिकी क्रांति ने राजा के दैवीय अधिकार पर आधारित राजतंत्र एवं कुलीनतंत्र पर गहरा आघात किया। इंग्लैंड की संसद में राजा के अधिकारों को कम करने की मांग उठने लगी। अमेरिकी उपनिवेश को खोने से द्वितीय साम्राज्यवाद की शुरुआत हुई जिसमें शोषितों की भावनाओं को सीमित स्थान दिया गया।
    • फ्राँस पर प्रभावः अमेरिकी आंदोलन ने फ्रेंच लोगों को काफी प्रभावित किया। इससे प्रभावित होकर वहाँ भी एकता एवं स्वतंत्रता की मांग की शुरुआत हुई। इसने फ्राँसीसी क्रांति को मूर्तता प्रदान की।
    • आयरलैंड पर प्रभावः आयरलैंड की शोषित जनता अमेरिकी क्रांति के बाद दुगुने उत्साह से औपनिवेशिक संघर्ष में जुट गई। 
    • भारत पर प्रभावः भारत पर अमेरिकी क्रांति का तत्कालीन प्रभाव प्रतिकूल रहा तथा भारत में साम्राज्यवाद में वृद्धि हुई, परंतु इस घटना ने राष्ट्रवादियों को क्रांति की सशक्त प्रेरणा प्रदान की।
    • अतः अमेरिकी क्रांति ने न केवल अमेरिकी राजनीति को प्रभावित किया परंतु विश्व स्तर पर स्वतंत्रता, एकता एवं समानता का प्रसार किया।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2