दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    ‘ब्रिटिश तलवार ने पूरे भारत को एक झंडे के नीचे एकत्र कर दिया।’ टिप्पणी करें।

    01 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास

    उत्तर :

    हल करने का दृष्टिकोण:

    • भूमिका।

    • ब्रिटिश सरकार द्वारा किये गए ऐसे कार्य जिससे एकीकरण को बढ़ावा मिला।

    • निष्कर्ष।

    भारत में ब्रिटिश शासन का विस्तार उत्तर में हिमालय से दक्षिण में कन्याकुमारी तक तथा पूर्व में असम से पश्चिम में रवैबर दर्रें तक था। अंग्रेज़ों ने मौर्यों तथा मुगलों से भी बड़े साम्राज्य की स्थापना की। कुछ भारतीय राज्य सीधे ब्रिटिश शासन के नियंत्रण में थे तो अन्य देशी रियासतें अप्रत्यक्ष रूप से अंग्रेज़ी शासन के अधीन थीं।

    एक दक्ष कार्यपालिका, संगठित न्यायपालिका तथा संहिताबद्ध फौजदारी तथा दीवानी कानून, जिन पर दृढ़ता से अमल किया जाता था, भारत के एक कोने से दूसरे कोने तक लागू होते थे। इसने भारत की परंपरागत सांस्कृतिक एकता को एक नए प्रकार की राजनीतिक एकता प्रदान की। प्रशासनिक सुविधाओं, सैन्य रक्षा उद्देश्यों, आर्थिक तथा व्यापारिक शोषण को ध्यान में रखते हुए परिवहन के तीव्र साधनों का विकास किया गया। पक्के मार्गों का निर्माण हुआ जिससे स्थान एक-दूसरे से जुड़ गए। परंतु देश को एक सूत्र में बाँधने का सबसे बड़ा साधन रेल था। 1850 के पश्चात् रेल लाइनें बिछाने का कार्य आरंभ हुआ। रेलवे से कई अन्य लाभों के अलावा इसने देश को एकीकृत करने का भी कार्य किया।

    1850 के बाद शुरू हुई आधुनिक डाक व्यवस्था तथा बिजली के तारों ने देश को समेकित करने में सहायता की। इसी प्रकार आधुनिक संचार साधनों ने भारत के विभिन्न भागों में रहने वाले लोगों को एक-दूसरे से संबंध बनाए रखने में सहायता दी जिससे राष्ट्रवाद को बढ़ावा मिला।

    राष्ट्रवादी दृष्टिकोण से एकीकरण के इन प्रयासों को दो प्रकार से समझा जा सकता है- एकीकरण से विभिन्न भागों के लोगों के आर्थिक हित आपस में जुड़ गए जैसे- किसी एक भाग में अकाल पड़ने पर इसका प्रभाव दूसरे भाग में खाद्यानों के मूल्यों एवं आपूर्ति पर भी होता था। साथ ही यातायात एवं संचार के साधनों के विकास से दे देश के विभिन्न वर्गों के लोग मुख्यत: नेताओं का आपस में राजनीतिक संपर्क स्थापित हो गया। इससे राजनीतिक विचारों के आदान-प्रदान की प्रक्रिया को गति मिली तथा उनके मध्य विभिन्न सार्वजनिक तथा आर्थिक विषयों पर वाद-विवाद सरल हो गया। इस प्रकार ब्रिटिश तलवार ने पूरे भारत को एक झंडे के तले एकत्र करने का कार्य किया।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow