- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
कुल प्रश्नों की संख्या : 1042
-
भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में विदेशी धरती से संचालित किये जाने वाले गतिविधियों को रेखांकित कर, उनके महत्त्व पर प्रकाश डालें।
28 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
गुप्तकाल भारतीय इतिहास का ‘स्वर्ण युग’माना जाता है? उदाहरण सहित व्याख्या करें।
26 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
सांची क्यों बच गया जबकि अमरावती का सबसे विशाल और शानदार स्तूप नष्ट हो गया? चर्चा कीजिये।
25 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
भारतीयों के जीवन, संस्कृति और गतिविधियों का कोई ऐसा पक्ष नहीं है, जिसका प्रतिबिंब अभिलेखों में नहीं मिलता, चर्चा कीजिये।
22 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
ऐसा देखा जाता है कि वलित पर्वत प्रायः महाद्वीपों के किनारे पर अवस्थित हैं । विश्व में वलित पर्वतों एवं भूकंप तथा ज्वालामुखी के वितरण के अंतर्संबंध को स्पष्ट कीजिये ।
21 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के संदर्भ में विशाखा दिशा-निर्देशों को मील का पत्थर माना जाता है| इस कथन के आलोक में विशाखा दिशा-निर्देशों एवं उनके महत्त्व को स्पष्ट कीजिये|
20 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारतीय उपमहाद्वीप का ‘उत्तरी प्रहरी’ हिमालय अपनी विशिष्टताओं के कारण भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण प्राकृतिक संपदा है। चर्चा कीजिये।
19 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारतीय मृदा की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करते हुए मृदा अपरदन के प्रभावों का वर्णन करें।
17 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
हड़प्पा काल की सामाजिक विशिष्टताओं का वर्णन करते हुए तत्कालीन समाज में उपस्थित ‘प्रगतिशील’ तत्वों का उल्लेख करें।
15 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
सहिष्णुता का मूल्य भारतीय समाज में सदियों से समाहित रहा है और यह हमारी संस्कृति की एक मुख्य विशेषता भी रही है। क्या वर्तमान में इस ‘मूल्य’ का क्षरण हुआ है? भारतीय समाज में सहिष्णुता की उपस्थिति के कारणों का उल्लेख करते हुए इसके कथित ‘क्षरण’ के संबंध में अपना मत प्रकट करें।
14 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
वर्साय-संधि में जर्मनी के साथ ही की गई ‘ज्यादतियाँ’ दरअसल प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के आचरण और युद्व समाप्ति पर विजेता राष्ट्रों के राजनयिकों की ‘मजबूरियों’ का परिणाम थी। विवेचना कीजिये।
13 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
वर्साय की संधि ने यूरोप के राजनीतिक वातावरण को एकदम अशांत और तनावपूर्ण कर दिया और इसका परिणाम संसार को 1939 ई. में द्वितीय विश्वयुद्ध के रूप में भुगतना पड़ा। चर्चा कीजिये।
12 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
ब्रिटिश सरकार द्वारा लिये गए बंगाल विभाजन के निर्णय के विरोधस्वरूप चलाया गया स्वदेशी व बहिष्कार आंदोलन यद्यपि अपने उद्देश्यों में पूर्णतया सफल नहीं हो सका, किंतु इस आंदोलन की उपलब्धियों को नकारा नहीं जा सकता। चर्चा कीजिये।
11 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘राष्ट्रसंघ’ की विफलता में उसकी ‘सफलताओं’ को नहीं नकारा जा सकता है। इस आलोक में अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के नियमन के लिये प्रथम विश्वयुद्ध उपरांत बने राष्ट्रसंघ की सफलताओं का उल्लेख करें।
08 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
उन घटनाक्रमों का उल्लेख करें जो दर्शाते हैं कि 20वीं सदी के प्रारंभिक दशकों में ही अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में एक महाशक्ति के रूप में उदित हो चुका था।
07 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रथम विश्वयुद्ध के लिये क्या सिर्फ जर्मनी और उसके सहयोगी राष्ट्र ही दोषी थे या फिर अन्य राष्ट्रों का भी कुछ दायित्व था?
06 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रथम विश्वयुद्ध अपने परिणामों के साथ एक युग-प्रवर्त्तक घटना प्रमाणित हुआ क्योंकि इसने विश्व के मानचित्र पर यूरोपीय प्रभुत्व के समाप्त होने के युग को प्रारम्भ किया। विवेचना कीजिये।
05 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रथम विश्वयुद्ध के कारण युद्ध प्रभावित देशों में महिलाओं की सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक स्थिति में आए बदलावों पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिये।
04 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
द्वितीय विश्वयुद्ध उपरांत भारत की स्वाधीनता के संदर्भ में ब्रिटिश सरकार के दृष्टिकोण में आए बदलाव की क्या वजहें रही? विस्तारपूर्वक वर्णन करें।
03 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
उन परिस्थितियों का उल्लेख करें जिनके कारण 1942 में 'भारत छोड़ो आंदोलन' आरंभ करना अपरिहार्य हो गया?
01 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत के राजनीतिक गतिरोध को दूर कर, द्वितीय विश्वयुद्ध में भारत का समर्थन प्राप्त करने के उद्देश्य से ब्रिटिश सरकार द्वारा भेजा गया ‘क्रिप्स मिशन’ भारतीय राष्ट्रवादियों को संतुष्ट करने में क्यों असफल सिद्ध हुआ?
30 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
यद्यपि ‘अगस्त प्रस्ताव’ में पहली बार राष्ट्रीय आंदोलन की कई महत्त्वपूर्ण मांगों को स्वीकृति दी गई थी, फिर भी कांग्रेस व लीग ने प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया था। अगस्त प्रस्ताव के प्रमुख प्रावधानों का उल्लेख करते हुए इसकी अस्वीकृति के कारणों को स्पष्ट करें।
29 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
वर्ष 1854 के ‘वुड्स डिस्पैच’ को ‘भारतीय शिक्षा का मैग्नाकार्टा’ क्यों कहा जाता है?
28 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में हुए किसान आंदोलनों का चरित्र, उद्देश्य व दृष्टिकोण ही इन आंदोलनों को राष्ट्रवादी आंदोलन से नहीं जोड़ पाया। विवेचना कीजिये।
27 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
18वीं शताब्दी के प्रारम्भिक वर्षों तक अपनी विशेषताओं के कारण मजबूत विकसित रही भारतीय अर्थव्यवस्था बाद के दशकों में विभिन्न कारकों के दबाव में पिछड़ती चली गई। विवेचना कीजिये।
24 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
वेलेजली की ‘सहायक संधि’ जहाँ कंपनी को सैन्य व वित्तीय दृष्टिकोण से सुदृढ़ करने में सफल रही, वहीं भारतीय राज्यों के लिये एक मीठा विष सिद्ध हुई। विवेचना कीजिये।
23 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
बौद्धिक क्रांति के प्रबुद्ध विचारों से तैयार फ्राँस की भूमि पर अमेरिकी क्रांति के बीज ने फ्राँसीसी क्रांति का बीज बोया। चर्चा कीजिये।
22 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
कृत्रिम वर्षा की विभिन्न प्रविधियों की चर्चा करते हुए भारत के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में कृत्रिम वर्षा की व्यवहार्यता पर प्रकाश डालें।
21 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में गांधी जी के ‘सविनय अवज्ञा’ की प्रथम प्रयोगशाला चम्पारण की भूमि थी। चर्चा कीजिये?
20 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
'अंग्रेजों द्वारा समय पूर्व सत्ता हस्तांतरण करने की शीघ्रता व तात्कालिक नेतृत्व की अदूरदर्शिता आजादी के समय हुए नरसंहार व अशांति के लिये उत्तरदायी थी।' इस कथन का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।
19 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास