दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

UNSC ने ट्रंप की गाज़ा शांति योजना को स्वीकृति दी

  • 19 Nov 2025
  • 11 min read

स्रोत: द हिंदू

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने प्रस्ताव 2803 को अपनाया, जिसमें ट्रंप की गाज़ा शांति योजना का समर्थन किया गया है और गाज़ा में एक अंतर्राष्ट्रीय स्थिरीकरण बल (ISF) की स्थापना को अधिकृत किया गया है।

  • प्रस्ताव 13 मतों के समर्थन में और बिना किसी विरोध के पारित हुआ, हालाँकि चीन तथा रूस ने मतदान से दूरी बनाई।
  • ट्रंप गाज़ा योजना: सितंबर 2025 में घोषित इस योजना का उद्देश्य गाज़ा को एक संघर्ष क्षेत्र से एक शांतिपूर्ण क्षेत्र में बदलना है। इसमें चरणबद्ध प्रक्रिया का विवरण दिया गया है:
    • चरण 1: युद्धविराम, बंधकों की रिहाई और इज़राइल सैनिकों की आंशिक वापसी।
    • आगामी चरण: निरस्त्रीकरण, अंतरिम शासन व्यवस्था और पुनर्निर्माण, जिसका अंतिम लक्ष्य एक ‘उग्रवाद और आतंक-मुक्त क्षेत्र’ स्थापित करना है।
  • BoP और अंतर्राष्ट्रीय स्थिरीकरण बल (ISF): राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल में स्थापित एक शांति बोर्ड (BoP) दिसंबर 2027 तक गाज़ा के संक्रमण, पुनर्निर्माण और शासन सुधारों की निगरानी करेगा। इसके बाद नियंत्रण एक पुनर्गठित फिलिस्तीनी प्राधिकरण को सौंप दिया जाएगा।
    • BoP को एक अंतर्राष्ट्रीय स्थिरीकरण बल (ISF) स्थापित करने का अधिकार है, जो गाज़ा की सीमाओं की सुरक्षा, विसैन्यीकरण में सहयोग, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मानवीय सहायता के सुचारू संचालन की ज़िम्मेदारी निभाता है।

और पढ़ें: गाज़ा संघर्ष को समाप्त करने के लिये अमेरिका की व्यापक योजना
close
Share Page
images-2
images-2