रैपिड फायर
टैरिफ का प्रभाव आयात के पाँचवें हिस्से तक पहुँचा: WTO
- 04 Dec 2025
- 17 min read
विश्व व्यापार संगठन (WTO) ने बताया कि मध्य-अक्तूबर 2024 से मध्य-2025 के बीच 2,640 बिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के आयात (जो वैश्विक आयात का 11.1% है) टैरिफ और अन्य व्यापार-प्रतिबंधात्मक उपायों से प्रभावित हुए।
टैरिफ बढ़ने के मुख्य कारण:
- बढ़ता संरक्षणवाद: बड़ी अर्थव्यवस्थाओं द्वारा संरक्षणवाद अपनाने से टैरिफ कवरेज में तीव्र विस्तार दर्ज किया गया है।
- व्यापार संघर्ष और एकतरफा प्रतिबंध: कुछ देशों ने 50% तक के टैरिफ लगा दिये, जिससे वैश्विक व्यापार प्रभावित हुआ।
- आपूर्ति-शृंखला व्यवधान: आपूर्ति-शृंखलाओं में अवरोध और सुरक्षा-संबंधी आयात प्रतिबंध (जैसे रणनीतिक सामग्रियों पर) के चलते कई देशों, विशेष रूप से बड़ी अर्थव्यवस्थाओं ने टैरिफ बाधाएँ बढ़ा दी हैं, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक प्रभाव पड़ा है।
भारत पर प्रभाव:
- निर्यात: उच्च टैरिफ भारतीय वस्तुओं को महॅंगा बना देते हैं, जिससे वस्त्र, इंजीनियरिंग और रसायन जैसे क्षेत्रों पर असर पड़ता है।
- व्यापार संतुलन: धीमी निर्यात वृद्धि से व्यापार घाटा बढ़ सकता है।
- आपूर्ति शृंखलाएँ: कच्चे माल और तकनीक पर टैरिफ बढ़ने से उत्पादन लागत बढ़ती है, जिसका प्रभाव इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा तथा मशीनरी जैसे क्षेत्रों पर पड़ता है।
- टैरिफ: टैरिफ वह कर है जिसे एक देश दूसरे देश से आयात की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं पर लगाता है, ताकि उस पर प्रभाव डाला जा सके, राजस्व बढ़ाया जा सके या प्रतिस्पर्द्धात्मक लाभों की रक्षा की जा सके।
विश्व व्यापार संगठन (WTO)
- WTO एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है जिसे देशों के बीच वैश्विक व्यापार के नियमों को विनियमित करने के लिये बनाया गया है।
- इसका गठन मराकेश समझौते के तहत हुआ, जिसे 15 अप्रैल, 1994 को 123 देशों ने हस्ताक्षरित किया था। यह टैरिफ और व्यापार पर सामान्य समझौते (GATT) के उरुग्वे राउंड वार्तालाप (1986-94) के बाद हुआ, जिस समझौते के तहत WTO की स्थापना की गई।
- WTO ने GATT की जगह ली, जिसने वर्ष 1948 से विश्व व्यापार को विनियमित किया था।
- मुक्त और निष्पक्ष व्यापार को बढ़ावा देता है, शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को कम करता है और विवादों का समाधान करता है।
- इसके 166 सदस्य हैं, जो वैश्विक व्यापार का 98% प्रतिनिधित्व करते हैं।
- मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड।
|
और पढ़ें: भारतीय आयात पर अमेरिकी टैरिफ |
