दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:


डेली अपडेट्स


चर्चित स्थान

शर्म अल - शेख

  • 14 Oct 2025
  • 14 min read

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगुवाई में विश्व नेता मिस्र के शर्म अल-शेख में 'शांति शिखर सम्मेलन' के लिये एकत्रित हुए हैं। इस बैठक का उद्देश्य दो वर्ष से चल रहे गाजा संघर्ष को समाप्त करना और मध्य पूर्व में स्थिरता बहाल करना है।

शर्म अल-शेख: स्थान और महत्त्व

  • स्थान: यह सिनाई प्रायद्वीप के दक्षिणी सिरे पर, लाल सागर के किनारे, अकाबा की खाड़ी के मुहाने पर तिरान जलडमरूमध्य के ऊपर स्थित है।
    • लाल सागर और अकाबा की खाड़ी को जोड़ने वाला तिरान जलडमरूमध्य एक महत्त्वपूर्ण समुद्री मार्ग है और इज़रायल के लिये हिंद महासागर तक पहुँचने का एकमात्र रास्ता है।
    • मूलतः एक मछली पकड़ने वाला गाँव, यह शहर मिस्र की नौसेना के लिये एक रणनीतिक नौसैनिक अड्डा बन गया और बाद में एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय राजनयिक स्थल बन गया।
  • ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: इज़रायल ने वर्ष 1967 में छह दिवसीय युद्ध के दौरान शर्म अल-शेख पर क़ब्ज़ा कर लिया था और वर्ष 1982 में कैंप डेविड समझौते के बाद इसे मिस्र को वापस कर दिया था।
    • मिस्र के राष्ट्रपति होस्नी मुबारक ने वर्ष 1982 में इसे “शांति का शहर” घोषित किया, जिससे अंतर्राष्ट्रीय निवेश और पर्यटन को बढ़ावा मिला।
  • शर्म अल-शेख एक राजनयिक केंद्र के रूप में: शर्म अल-शेख एक प्रमुख राजनयिक केंद्र बन गया है, जहाँ मध्य पूर्वी कूटनीति के लिये महत्त्वपूर्ण शांति वार्ता और वैश्विक शिखर सम्मेलन आयोजित किये गए हैं। इस शहर ने कई प्रमुख वैश्विक शिखर सम्मेलनों की मेज़बानी की है:
    • इज़राइल-फिलिस्तीन शांति वार्ता (1999)
    • पहला यूरोपीय संघ-अरब लीग शिखर सम्मेलन (2019)
    • संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन - COP27 (2022): COP27 ने जलवायु परिवर्तन के लिये हानि और क्षति कोष के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।
    • शांति के लिये शिखर सम्मेलन (2025) - वर्तमान बैठक गाजा संघर्ष को समाप्त करने पर केंद्रित थी।

और पढ़ें: गाजा संघर्ष समाप्त करने के लिये अमेरिका की व्यापक योजना

close
Share Page
images-2
images-2