इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 23 अक्तूबर, 2023

  • 23 Oct 2023
  • 5 min read

'इंफाल'- प्रोजेक्ट 15B का तीसरा स्टील्थ विध्वंसक 

भारतीय नौसेना को प्रोजेक्ट 15B स्वदेशी विध्वंसक इंफाल (IMPHAL) का तीसरा स्टील्थ डिस्ट्रॉयर/विध्वंसक सौंप दिया गया है। यह भारतीय नौसेना को आधुनिक बनाने के भारत के चल रहे प्रयासों का एक हिस्सा है।

  • यह परियोजना पिछले दशक में कमीशन किये गए कोलकाता श्रेणी के (परियोजना 15A) विध्वंसक का मॉडल/विस्तार है। यह सतह से वायु में मार करने वाली मिसाइलों, जहाज़-रोधी मिसाइलों व टॉरपीडो सहित अत्याधुनिक हथियारों एवं सेंसरों से लैस है।
  • युद्धपोत को एक शक्तिशाली संयुक्त गैस प्रोपल्शन प्लांट (COGAG) द्वारा संचालित किया जाता है, जिसमें चार प्रतिवर्ती गैस टर्बाइन शामिल हैं, जो उसका 30 समुद्री मील (लगभग 55 किमी प्रति घंटे) से अधिक की गति से संचालन करने में सक्षम बनाता है।
  • 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) चार प्रोजेक्ट्स 15B विध्वंसक का निर्माण कर रही है, जिनमें से तीसरा इंफाल है।
  • इंफाल विध्वंसक ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइलों से लैस है जिसका उद्देश्य भारतीय नौसेना को अत्यधिक सक्षम तथा बहुमुखी हथियार प्रणाली प्रदान करना है।

और पढ़ें.. प्रोजेक्ट 17A, अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल 

गुजरात का ‘धोर्डो’ सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव

धोर्डो को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव का प्रतिष्ठित खिताब प्रदान किया गया है। उज़्बेकिस्तान के समरकंद में UNWTO द्वारा आयोजित बेस्ट टूरिज़्म विलेज-2023 पुरस्कार समारोह में धोर्डो को यह खिताब मिला।

  • यह गाँव अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, हस्तशिल्प और प्रसिद्ध रण उत्सव के कारण एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया है।
  • UNWTO कुछ मानदंडों को पूर्ण करने वाले गाँवों को "सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव" का खिताब प्रदान करता है।
    • इसके मानदंडों में स्थायी पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय संस्कृति एवं धरोहर को संरक्षित करना, पर्यटकों के लिये एक सुरक्षित एवं स्वागत योग्य वातावरण प्रदान करना तथा आगंतुकों को अतुलनीय अनुभव प्रदान करना शामिल है।
    • इसके अतिरिक्त गाँव में एक सुविकसित पर्यटन बुनियादी ढाँचा मौजूद है और यह ज़िम्मेदार पर्यटन प्रथाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें: विश्व पर्यटन दिवस, संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसियाँ 

चक्रवात तेज (Tej) 

चक्रवात तेज जो शुरू में अरब सागर के ऊपर बना था, एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है, अनुमानों के अनुसार इसके चलते उत्तर-पश्चिम की ओर प्रक्षेपवक्र और अल गैदाह (यमन) के पास भूस्खलन की आशंका है।

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से केरल के आठ ज़िलों के लिये येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
  • वर्ष 1875 में स्थापित IMD, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एक एजेंसी है।
    • IMD लोगों को गंभीर या खतरनाक मौसम से पहले सचेत करने के लिये रंग कोडिंग मौसम चेतावनी का उपयोग करता है जिसमें क्षति, व्यापक व्यवधान या जीवन के लिये खतरे की संभावना व्यक्त की जाती है।

और पढ़ें… IMD द्वारा रंग-कोडित चेतावनियाँ 

चीन तथा फिलीपींस के जहाज़ों के बीच टकराव

विवादित स्प्रैटली द्वीप समूह में सेकेंड थॉमस शोल के समीप एक पुनः आपूर्ति मिशन के दौरान चीन तथा फिलीपींस के जहाज़ों के बीच टकराव के बाद दोनों देशों द्वारा एक-दूसरे पर लगाए गएआरोप-प्रत्यारोप के चलते दक्षिण चीन सागर में तनाव बढ़ गया है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2