इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 24 अक्तूबर, 2023

  • 24 Oct 2023
  • 6 min read

अभ्यास MILAN 2024

फरवरी 2024 में विशाखापत्तनम में आयोजित होने वाले MILAN 24 (बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास- 2024) की मेज़बानी भारतीय नौसेना द्वारा की जाएगी, इस संबंध में पूर्वी नौसेना कमान (Eastern Naval Command- ENC) द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मिड प्लानिंग कॉन्फ्रेंस (Mid Planning Conference- MPC) की गई।

  • MILAN एक द्विवार्षिक बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है जिसकी शुरुआत भारतीय नौसेना ने 1995 में अंडमान और निकोबार कमान में की थी।
  • वर्ष 1995 के संस्करण में केवल चार देशों इंडोनेशिया, सिंगापुर, श्रीलंका और थाईलैंड की भागीदारी के साथ शुरू हुए इस अभ्यास में प्रतिभागियों की संख्या तथा अभ्यास की जटिलता के संदर्भ में परिवर्तन किये गए हैं।
  • मूल रूप से भारत की 'लुक ईस्ट पॉलिसी' के अनुरूप शुरू किये गए बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास MILAN ने आने वाले वर्षों में भारत सरकार की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' और क्षेत्र में सभी के लिये सुरक्षा एवं विकास (सागर) पहल के साथ अपना विस्तार किया, जिसमें हिंद महासागर क्षेत्र तथा पश्चिमी हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) के तटवर्ती देशों को शामिल किया गया। 

और पढ़ें… अंडमान और निकोबार कमान

संयुक्त राष्ट्र की 78वीं वर्षगाँठ 

24 अक्तूबर, 2023 को विश्व में संयुक्त राष्ट्र (UN) की 78वीं वर्षगाँठ मनाई गई।

  • संयुक्त राष्ट्र दिवस एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसके तहत वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर के लागू होने की वर्षगाँठ का जश्न मनाया जाता है। यह संयुक्त राष्ट्र के लक्ष्यों और उपलब्धियों के बारे में जागरूकता एवं समझ को बढ़ावा देने के लिये प्रत्येक वर्ष 24 अक्तूबर को मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र का अग्रदूत राष्ट्र संघ की कल्पना प्रथम विश्व युद्ध की परिस्थितियों में की गई थी और वर्ष 1919 में वर्साय की संधि के तहत "अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने तथा शांति एवं सुरक्षा के लिये" इसे स्थापित किया गया था। 
  • संयुक्त राष्ट्र के 6 संघटक हैं जिनकी स्थापना वर्ष 1945 में हुई थी जैसे कि महासभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक और सामाजिक परिषद, ट्रस्टीशिप परिषद, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय, संयुक्त राष्ट्र सचिवालय।

और पढ़ें… खाद्य और कृषि संगठन (FAO), अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) 

एक्सरसाइज़ हरिमाउ शक्ति 2023

भारतीय और मलेशियाई सेना के बीच संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास "एक्सरसाइज़ हरिमाउ शक्ति 2023" भारत के उमरोई छावनी में शुरू हुआ जिसमें भारतीय दल से राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन और मलेशियाई सेना की 5वीं रॉयल बटालियन शामिल थी।

  • इस अभ्यास में एक संयुक्त कमांड पोस्ट, एकीकृत निगरानी ग्रिड और संयुक्त निगरानी केंद्र की स्थापना शामिल है, जिसमें विभिन्न वातावरणों में संयुक्त बल की तैनाती, खुफिया जानकारी एकत्र करने, ड्रोन/यूएवी तथा हेलीकॉप्टरों का उपयोग, हताहतों के प्रबंधन तथा लॉजिस्टिक्स पर ज़ोर दिया गया है।
  •  इस अभ्यास का उद्देश्य भारतीय सेना और मलेशियाई सेना के बीच रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाना है, जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को भी बढ़ावा देगा।

और पढ़ें…भारत-मलेशिया रक्षा सहयोग

राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड

सहकारी क्षेत्र के निर्यात के लिये एक प्रमुख संगठन के रूप में स्थापित राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (National Cooperative Exports Limited- NCEL) ने 7,000 करोड़ रुपए के ऑर्डर प्राप्त कर बड़ी सफलता प्राप्त की है।

  • केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि निर्यात लाभ का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा, लगभग 50%, NCEL के माध्यम से किसानों को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित करेगा।
    • NCEL, बहु-राज्य सहकारी समितियाँ अधिनियम, 2002 के तहत पंजीकृत है जो सहकारी क्षेत्र से निर्यात के लिये एक अम्ब्रेला संगठन के रूप में कार्य करता है।
  • NCEL को सहकारी क्षेत्र में निर्यात बढ़ाने, किसानों को समृद्ध बनाने, फसल पैटर्न को बदलने, जैविक उत्पादों के लिये वैश्विक बाज़ार प्रदान करने, जैव ईंधन हेतु वैश्विक बाज़ार में भारत के लिये स्थान हासिल करने एवं सहकारी क्षेत्र को मज़बूत करने के 6 उद्देश्यों के साथ लॉन्च किया गया है।

और पढ़ें…भारत में सहकारिता को बढ़ावा देना

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2