दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 02-सितंबर, 2022

  • 02 Sep 2022
  • 6 min read

‘सीएपीएफ ई-आवास (CAPF eAwas) पोर्टल 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने 1 सितंबर, 2022 को नई दिल्ली में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (Central Armed Police Force- CAPF) ई-आवास वेब पोर्टल का शुभारंभ किया।  गृह मंत्रालय (MoHA) के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत भारत में सात CAPFs हैं। केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force-CRPF), यह आंतरिक सुरक्षा और उग्रवाद से निपटने में सहायता करता है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force-CISF), यह महत्त्वपूर्ण प्रतिष्ठानों (जैसे हवाई अड्डों) और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की सुरक्षा करता है। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (National Security Guard-NSG), यह एक विशेष आतंकवाद विरोधी बल है। इसके अतिरिक्त शेष चार बल- सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force-BSF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (Indo Tibetan Border Police-ITBP) और सशस्त्र सीमा बल (Sashastra Seema Bal) तथा असम राइफल्स (Assam Rifles) हैं। CAPFs  के अन्य कार्य आपातकालीन प्रतिरोधी अभियान, नक्सल-रोधी अभियान, आंतरिक सुरक्षा कार्य, वीआईपी सुरक्षा, इंटेलिजेंस एजेंसी, विदेश में राजनयिक मिशनों की सुरक्षा, संयुक्त राष्ट्र (UN) शांति अभियान, आपदा प्रबंधन, संयुक्त राष्ट्र पुलिस मिशनों के लिये नागरिक कार्रवाई नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करना आदि हैं।

असम में राष्ट्रीय पोषण माह 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 01 सितंबर, 2022 को गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पोषण अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह 2022 का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत देश को कुपोषण से मुक्त करने के लिये असम सरकार राज्य में कुपोषण और एनीमिया के उन्मूलन हेतु कई कार्यक्रम लागू कर रही है। राज्‍य में पोषण अभियान के कार्यान्वयन की निगरानी के लिये राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई गठित की गई है। इस इकाई ने एकीकृत बाल विकास योजना (ICDS) के अंतर्गत छह सेवाओं की निगरानी की, जिसमें गर्भवती महिलाओं और किशोरियों में एनीमिया, कम वजन और बच्चों में कुपोषण को दूर करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आँगनबाड़ी केंद्रों के स्तर पर ICDS सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये पूरे असम में 'पोषण ट्रैकर' नाम का मोबाइल एप्लीकेशन जारी किया गया है। इस ऐप के माध्यम से कई ICDS सेवाओं की निगरानी की जाएगी। इस वर्ष पोषण माह के दौरान पूरे राज्य में 'पोषण पंचायत' नामक अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य विभिन्न पौष्टिक खाद्य पदार्थों, एनीमिया से बचाव के तरीकों, मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखना, जो गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान महिलाओं के लिये बहुत महत्त्वपूर्ण हैं, के बारे में जागरूकता का विस्तार करना है।

युद्धाभ्यास वोस्तोक-2022 

बहुस्तरीय सामरिक और कमान युद्धाभ्यास वोस्तोक-2022, 01 सितम्बर, 2022 को रूस के पूर्वी सैन्य डिस्ट्रिक्ट के प्रशिक्षण संस्थान में शुरू हुआ। यह युद्धाभ्यास 01-07 सितंबर, 2022 तक चलेगा। इसका उद्देश्य दोनों प्रतिभागी सैन्य दलों तथा पर्यवेक्षकों के बीच आदान-प्रदान और समन्वय स्थापित करना है। भारतीय सैन्य दल में 7/8 गोरखा राइफल्स के सैनिक शामिल हैं। भारतीय दल अभ्यास-स्थल पर अगले सात दिनों से अधिक समय तक संयुक्त अभ्यास करेगा। इस अभ्यास में संयुक्त मैदानी प्रशिक्षण अभ्यास, मुठभेड़ की प्रक्रिया पर चर्चा और हथियार चलाने का अभ्यास शामिल है। भारतीय सैन्य दल व्यावहारिक पक्षों को साझा करेगा तथा सैन्य, प्रक्रियाओं और व्यवहारों का अभ्यास करेगा, जिनमें नई प्रौद्योगिकियों को सम्मिलित किया गया है। ये सारी गतिविधियांँ चर्चाओं और सामरिक अभ्यासों के जरिये पूरी की जायेंगी। यह सामरिक गतिविधि 50 हज़ार सैनिकों, युद्ध से जुड़े पाँच हज़ार साजो-सामान व सैन्य उपकरण, 140 विमान, 60 युद्धपोत तथा अन्य जहाजों के साथ होगी। इस सैन्य अभ्यास में भारत के अलावा चीन, लाओस, मंगोलिया, निकारागुआ, सीरिया और पूर्व सोवियत संघ के कई देश हिस्सा ले रहे हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow