इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

नासा का इमेजिंग एक्स-रे पोलारिमेट्री एक्सप्लोरर

  • 03 Mar 2023
  • 4 min read

हाल ही में नासा के शोधकर्त्ताओं ने इमेजिंग एक्स-रे पोलारिमेट्री एक्सप्लोरर (IXPE) का प्रयोग करते हुए 450 वर्ष पूर्व हुए एक सुपरनोवा विस्फोट का अध्ययन किया।

  • टाइको नामक विस्फोट, जिसे वर्ष 1572 में पृथ्वी के लोगों द्वारा देखा गया था, इस विस्फोट से उत्पन्न शॉक वेव का प्रभाव अभी भी ब्रह्मांड में देखा जा रहा है।  

टाइको:  

  • टायको एक टाइप Ia सुपरनोवा है, जिसकी उत्पत्ति तब होती है जब एक सफेद बौना तारा अपने साथी तारे को विखंडित कर देता है, जिसके परिणामस्वरूप एक भीषण विस्फोट होता है और अविश्वसनीय गति से मलबा अंतरिक्ष में फैल जाता है।
    • टायको ने प्रकाश की गति के समान  गति से कणों को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया और उतनी ऊर्जा खर्च की जितनी सूर्य दस अरब वर्षों में करेगा। 
  • इस बारे में अधिक जानने के लिये कि टायको की प्रघाती तरंग के निकट कण कैसे त्वरित होते हैं और सुपरनोवा अवशेष से तरंगित/ध्रुवीकृत एक्स-रे का विश्लेषण करने के लिये शोधकर्त्ताओं ने चुंबकीय क्षेत्र ज्यामिति दर्शाने के लिये IXPE का उपयोग किया।

इमेजिंग एक्स-रे पोलारिमेट्री एक्सप्लोरर:

  • परिचय: 
    • IXPE अंतरिक्ष वेधशाला, नासा और इतालवी अंतरिक्ष एजेंसी का एक संयुक्त प्रयास है। 
    • यह "ब्रह्मांड में सुदूर और रहस्यमय पिंडों- सुपरनोवा अवशेष, सुपरमैसिव ब्लैक होल और दर्जनों अन्य उच्च-ऊर्जा पिंडों का अध्ययन करता है। 
  • महत्त्व: 
    • यह न्यूट्रॉन तारों और सुपरमैसिव ब्लैक होल से ध्रुवीकृत एक्स-रे का निरीक्षण करने में मदद करेगा।
      • एक्स-रे के ध्रुवीकरण को मापने से प्रकाश की उत्पत्ति का पता चलता है, जिसमें ज्यामिति और स्रोत की आंतरिक कार्यप्रणाली शामिल है।
    • यह वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद करेगा कि ब्लैक होल कैसे घूमते हैं और अतीत में उनका स्थान क्या था, साथ ही यह भी पता चलेगा कि पल्सर एक्स-रे में अत्यधिक कैसे चमकते हैं।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं? (2014)

   अंतरिक्षयान                            प्रयोजन

  1. कैसिनी-हाईगेन्स                शुक्र की परिक्रमा करना और दत्त का पृथ्वी तक संचारन करना
  2. मैसेंजर                             बुध का मानचित्रण और अन्वेषण
  3. वाॅयेजर 1 और 2                बाह्य सौर परिवार का अन्वेषण

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर: (b)

स्रोत: डाउन टू अर्थ

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2