चर्चित स्थान
मेडागास्कर
- 17 Oct 2025
- 13 min read
मेडागास्कर की सशस्त्र सेनाओं ने आर्थिक संकट और शासन की विफलताओं के विरोध में युवाओं (Gen Z) के नेतृत्व में हुए विद्रोह के बाद मौजूदा राष्ट्रपति को सत्ता से बेदखल करते हुए सरकार पर नियंत्रण कर लिया है। 1960 के बाद से यहाँ लगातार सैन्य समर्थित सत्ता परिवर्तन हुए हैं, जिनमें से आखिरी बड़ा विद्रोह वर्ष 2009 में हुआ था।
- परिचय: यह हिंद महासागर में स्थित एक द्वीपीय राष्ट्र है, जिसकी सीमा पश्चिम में मोज़ाम्बिक चैनल तथा पड़ोसी कोमोरोस, रियूनियन द्वीप और मॉरीशस से लगती है।
- भूगोल: यह विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है, इसमें हरे-भरे वर्षावन, शुष्क रेगिस्तान, घास के मैदान, तटीय प्रवाल भित्तियाँ और मैंग्रोव वन हैं।
- प्रकृति एवं वन्य जीवन: लगभग 90% वनस्पतियाँ और जीव-जंतु समुद्र से अलग होने के कारण स्थानिक हैं।
- प्रसिद्ध प्रजातियाँ: लीमर (रेशमी सिफाका और ऐ-ऐ सहित), गेंट लीफ-टेल्ड गेको, स्पाइडर टॉर्टोइस (Spider Tortoise), डुमेरिल बोआ, मेडागास्कर प्लोवर।
- समुद्री जीवन: तटों पर हंपबैक व्हेल और पिग्मी ब्लू व्हेल।
- राष्ट्रीय वृक्ष: बाओबाब वृक्ष, जो जल-भंडार वाले तने के लिये प्रसिद्ध है।
- इतिहास: फ्राँस ने वर्ष 1883 में मेडागास्कर पर आक्रमण किया और वर्ष 1896 में इसे अपना उपनिवेश बना लिया। 1947 के मालागासी विद्रोह के बाद, इस द्वीप को वर्ष 1960 में स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
- लोग एवं संस्कृति: लगभग 80% जनसंख्या कृषि पर निर्भर है, कॉफी, वेनिला और गन्ना उगाती है तथा चावल मुख्य भोजन है।
- संगीत इसकी संस्कृति में महत्त्वपूर्ण है तथा बाँस से बनी ट्यूब ज़ीथर, वलिहा, यहाँ का राष्ट्रीय वाद्य यंत्र है।
और पढ़ें: सूखाग्रस्त मेडागास्कर को मानवीय सहायता |