रैपिड फायर
समुद्र शक्ति 2025
- 16 Oct 2025
- 9 min read
भारतीय नौसेना विशाखापत्तनम में भारत-इंडोनेशिया द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास, “समुद्र शक्ति-2025” के 5वें संस्करण की मेज़बानी कर रही है।
- स्थापना: अभ्यास समुद्र शक्ति की शुरुआत वर्ष 2018 में भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के रूप में की गई थी।
- यह अभ्यास सैन्य अवरोधन अभियान (MIO), क्रॉस डेक लैंडिंग और वायु रक्षा अभ्यास सहित जटिल समुद्री अभियानों पर केंद्रित है।
- इसमें अभ्यास हथियार फायरिंग, पुनःपूर्ति दृष्टिकोण और सामरिक युद्धाभ्यास भी शामिल है, जिससे दोनों नौसेनाओं के बीच परिचालन अंतर-संचालन क्षमता में वृद्धि होगी।
- उद्देश्य: समुद्री परिचालन में समन्वय में सुधार करना, रक्षा सहयोग को मज़बूत करना और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति तथा स्थिरता के लिये साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करना।
- भारत और इंडोनेशिया के बीच अन्य सैन्य अभ्यास:
- गरुड़ शक्ति: दोनों देशों की सेनाओं के बीच आयोजित, आतंकवाद-रोधी और जंगल युद्ध प्रशिक्षण पर केंद्रित।
- भारत-इंडोनेशिया समन्वित गश्त (IND-INDO CORPAT): अंडमान सागर और मलक्का जलडमरूमध्य में सुरक्षा तथा निगरानी सुनिश्चित करने के लिये एक समन्वित नौसैनिक गश्त।
और पढ़ें: भारत-इंडोनेशिया संबंध |