समुद्र शक्ति 2025 | 16 Oct 2025

स्रोत: पी.आई.बी.

भारतीय नौसेना विशाखापत्तनम में भारत-इंडोनेशिया द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास, “समुद्र शक्ति-2025” के 5वें संस्करण की मेज़बानी कर रही है।

  • स्थापना: अभ्यास समुद्र शक्ति की शुरुआत वर्ष 2018 में भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के रूप में की गई थी।
    • यह अभ्यास सैन्य अवरोधन अभियान (MIO), क्रॉस डेक लैंडिंग और वायु रक्षा अभ्यास सहित जटिल समुद्री अभियानों पर केंद्रित है।
    • इसमें अभ्यास हथियार फायरिंग, पुनःपूर्ति दृष्टिकोण और सामरिक युद्धाभ्यास भी शामिल है, जिससे दोनों नौसेनाओं के बीच परिचालन अंतर-संचालन क्षमता में वृद्धि होगी।
  • उद्देश्य: समुद्री परिचालन में समन्वय में सुधार करना, रक्षा सहयोग को मज़बूत करना और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति तथा स्थिरता के लिये साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करना।
  • भारत और इंडोनेशिया के बीच अन्य सैन्य अभ्यास:

Indonesia

और पढ़ें: भारत-इंडोनेशिया संबंध