ध्यान दें:



डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

गुरुग्राम में INS अरावली का कमीशन

  • 15 Sep 2025
  • 8 min read

स्रोत: PIB 

INS अरावली, भारतीय नौसेना का नवीनतम नौसैनिक बेस, गुरुग्राम में कमीशन किया गया ताकि समुद्री डोमेन जागरूकता (MDA) क्षमता को सशक्त किया जा सके। 

INS अरावली 

  • INS अरावली, अपने नाम की प्रेरणा अडिग अरावली पर्वतमाला से प्राप्त करता है। 
  • यह नौसेना की सूचना और संचार अवसंरचना को दृढ़ करने के लिये डिज़ाइन किया गया है। यह केवल तकनीकी केंद्र ही नहीं बल्कि महासागर (MAHASAGAR) के सहयोगी दृष्टिकोण का भी केंद्र होगा। 
  • नौसेना बेस का आदर्श वाक्य है: ‘सामुद्रिकसुरक्षायाः सहयोगं’ या 'सहयोग के माध्यम से समुद्री सुरक्षा’ (Maritime Security through Collaboration)। 
  • यह भारतीय नौसेना के विभिन्न सूचना और संचार केंद्रों की सहायता करेगा तथा भारत के कमांड, कंट्रोल, कम्युनिकेशन एवं समुद्री डोमेन जागरूकता (Maritime Domain Awareness- MDA) ढाँचे को सुदृढ़ बनाएगा। 
  • साथ ही यह भारत की स्थिति को भारतीय महासागर क्षेत्र में प्रमुख सुरक्षा साझेदार के रूप में सुदृढ़ करेगा।
और पढ़ें: समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देगा सूचना संलयन केंद्र 
close
Share Page
images-2
images-2