चर्चित स्थान
स्कारबोरो शोल
- 15 Sep 2025
- 10 min read
फिलीपींस ने दक्षिण चीन सागर में विवादित स्कारबोरो शोल पर चीन द्वारा प्राकृतिक रिज़र्व स्थापित करने की घोषणा का कड़ा विरोध किया है, जो लंबे समय से दोनों देशों के बीच तनाव और गतिरोध की स्थितियों का केंद्र रहा है।
स्कारबोरो शोल
- परिचय: यह एक त्रिकोणीय एटोल है, जो फिलीपींस तट से 200 किमी. दूर स्थित है और सामुद्रिक कानून पर संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (UNCLOS), 1982 के अंतर्गत इसके अनन्य आर्थिक क्षेत्र (EEZ) में आता है।
- यह व्यापक दक्षिण चीन सागर विवादों (स्प्रैटली, पैरासेल्स, नाइन-डैश लाइन) का हिस्सा है, जहाँ चीन की नाइन-डैश लाइन वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और इंडोनेशिया के EEZ से ओवरलैप होती है।
- महत्त्व: यह क्षेत्र मछली भंडार से समृद्ध है और जहाज़ों के लिये प्राकृतिक आश्रय प्रदान करता है।
- यह रणनीतिक रूप से उन नौवहन मार्गों के समीप स्थित है, जिनसे प्रतिवर्ष लगभग 3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का वैश्विक व्यापार होता है।
- इस पर नियंत्रण सबसे व्यस्त जलमार्गों में से एक में भू-राजनीतिक और सैन्य बढ़त प्रदान करता है।
- वर्ष 2016 में स्थायी मध्यस्थता न्यायालय के निर्णय ने दक्षिण चीन सागर पर चीन के व्यापक दावों और शोल की नाकेबंदी को अस्वीकार कर दिया, किंतु संप्रभुता का मुद्दा अनसुलझा छोड़ दिया, जिससे तनाव लगातार बना हुआ है।
और पढ़ें: दक्षिण चीन सागर |