रैपिड फायर
HAMMER प्रिसिज़न-गाइडेड वेपन
- 27 Nov 2025
- 12 min read
भारत और फ्राँस ने भारत में हाईली एजाइल मॉड्यूलर म्यूनिशन एक्सटेंडेड रेंज (Highly Agile Modular Munition Extended Range- HAMMER) सिस्टम के उत्पादन के लिये एक संयुक्त उद्यम सहयोग समझौते (JVCA) पर हस्ताक्षर किये हैं।
HAMMER
- परिचय: यह फ्राँसीसी सफ्रान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिफेंस द्वारा विकसित एक सटीक-निर्देशित हवा से ज़मीन पर मार (प्रिसिजन-गाइडेड एयर-टू-ग्राउंड वेपन) करने वाला हथियार है।
- यह मॉड्यूलर गाइडेंस + प्रोपल्शन किट का उपयोग करके बिना निर्देशित बमों को सटीक प्रहार करने वाले हथियारों में परिवर्तित करता है।
- मुख्य विशेषताएँ: इसकी स्टैंड-ऑफ रेंज 70 किमी तक है, जो शत्रुतापूर्ण वायु रक्षा क्षेत्रों के बाहर से हमला करने में सक्षम है।
- GPS-निषेधित या इलेक्ट्रॉनिक युद्ध की स्थिति में भी उच्च सटीकता बनाए रखता है।
- स्थिर और गतिशील लक्ष्यों के विरुद्ध प्रभावी।
- परिचालन उपयोग: भारत ने इसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रभावी रूप से इस्तेमाल किया।
- भारत के लिये महत्त्व: इससे भारत की सटीक हमला करने की क्षमता और गहन आक्रामक क्षमता में वृद्धि होगी।
- यह दुश्मन की वायु रक्षा सीमा में प्रवेश किए बिना स्टैंड-ऑफ स्ट्राइक्स (दूरी से प्रहार) करने में सक्षम बनाता है।
- स्वदेशीकरण 60% तक बढ़ने की उम्मीद है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक और मैकेनिकल दोनों प्रकार के घटक शामिल होंगे।
- यह भारत–फ्राँस रक्षा साझेदारी को भी मज़बूत करता है, जिसमें फाइटर जेट इंजन विकास और राफेल मरीन की खरीद जैसे क्षेत्रों में सहयोग शामिल है।
|
और पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर |
