प्रारंभिक परीक्षा
ऑपरेशन सिंदूर
- 07 May 2025
- 12 min read
स्रोत: पी.आई.बी.
चर्चा में क्यों?
भारत ने अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के प्रत्युत्तर में ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया, जिसमें पाकिस्तान तथा पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (PoJK) में 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया।
- भारत सरकार की ओर से विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन के बारे प्रेस को विस्तृत जानकारी प्रदान की।
ऑपरेशन सिंदूर क्या है?
- परिचय: यह पहलगाम आतंकी हमले के प्रत्युत्तर में 7 मई, 2025 को भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा लॉन्च किया गया एक समन्वित स्ट्राइक ऑपरेशन है।
- इसे भारतीय भू-भाग से सेना, नौसेना और वायु सेना के समन्वित प्रयासों द्वारा कार्यान्वित किया गया।
- पिछले अभियानों के आक्रामक और शक्ति प्रदर्शन पर केंद्रित नामों के विपरीत, इस अभियान का नाम पीड़ितों, विशेषकर पहलगाम हमले की विधवाओं, के प्रति व्यक्तिगत श्रद्धांजलि स्वरूप चुना गया था।
- लक्ष्य: 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) में स्थित जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन से संबद्ध आतंकी ठिकानों को लक्षित किया।
- इन हमलों का उद्देश्य भारत के खिलाफ हमलों की योजना बनाने में इस्तेमाल किये गए आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करना था।
- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में उच्च परिशुद्धता वाले हथियारों का प्रयोग किया गया था: भारतीय वायु सेना (IAF) ने इन अभियानों को अत्यधिक सटीकता और न्यूनतम सहायक क्षति के साथ अंजाम देने के लिये SCALP क्रूज़ मिसाइल, हैमर प्रिसिजन-गाइडेड बम और लोइटरिंग म्यूनिशन जैसी उन्नत प्रणालियों का इस्तेमाल किया।
- SCALP क्रूज़ मिसाइल: SCALP, जिसे "स्टॉर्म शैडो" भी कहा जाता है, एक लंबी दूरी की, हवा से प्रक्षेपित की जाने वाली क्रूज़ मिसाइल है। इसका उपयोग दुश्मन के क्षेत्र में स्थित किलेबंद ठिकानों और महत्त्वपूर्ण पूर्ण बुनियादी ढाँचे जैसे उच्च-मूल्य वाले स्थिर लक्ष्यों पर गहराई तक सटीक हमले करने के लिये किया जाता है।
- निर्माता: यूरोपीय रक्षा फर्म MBDA द्वारा विकसित।
- लॉन्च प्लेटफॉर्म: इसे सामान्यतः राफेल जैसे उन्नत लड़ाकू जेट से तैनात किया जाता है।
- युद्ध में उपयोग: इस मिसाइल का उपयोग इराक, लीबिया और सीरिया जैसे देशों में युद्ध परिदृश्यों में अभियानों के दौरान किया जा चुका है तथा हाल ही में दुश्मन के ठिकानों पर सटीक हमले हेतु यूक्रेन को इसकी आपूर्ति की गई है।
- SCALP क्रूज़ मिसाइल: SCALP, जिसे "स्टॉर्म शैडो" भी कहा जाता है, एक लंबी दूरी की, हवा से प्रक्षेपित की जाने वाली क्रूज़ मिसाइल है। इसका उपयोग दुश्मन के क्षेत्र में स्थित किलेबंद ठिकानों और महत्त्वपूर्ण पूर्ण बुनियादी ढाँचे जैसे उच्च-मूल्य वाले स्थिर लक्ष्यों पर गहराई तक सटीक हमले करने के लिये किया जाता है।
- हैमर प्रिसिज़न-गाइडेड बम: हैमर (Highly Agile Modular Munition Extended Range) एक प्रिसिज़न-गाइडेड बम प्रणाली है, जिसका उपयोग उन लक्ष्यों पर सटीक हमले के लिये किया गया जो मध्यम दूरी पर स्थित होते हैं, जैसे कि गतिशील या मोबाइल आतंकी ठिकाने। यह प्रणाली कठिन परिस्थितियों में भी उच्च सटीकता के साथ लक्ष्य भेदन में सक्षम है।
- निर्माता: फ्राँसीसी रक्षा कंपनी सफ्रान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिफेंस द्वारा विकसित।
- प्रमुख विशेषताएँ: हैमर को GPS, इन्फ्रारेड इमेजिंग और लेजर टार्गेटिंग सहित विभिन्न मार्गदर्शन प्रणालियों से सुसज्जित किया जा सकता है, जिससे यह विभिन्न लक्ष्यों के विरुद्ध बहुमुखी हो जाता है।
- लोइटरिंग म्यूनिशन: इन्हें "कामिकेज़ ड्रोन" के नाम से भी जाना जाता है, लोइटरिंग म्यूनिशन का उपयोग निगरानी और लक्ष्य पर निशाना साधने के लिये किया जाता है, जो सटीक हमला करने से पहले दुश्मन के इलाके में गश्त करते हैं।
- प्रमुख लाभ: ये रीयल-टाइम खुफिया जानकारी प्रदान करते हैं और लंबी अवधि तक मिशन पर सक्रिय रह सकते हैं। इनमें लक्ष्य को कब और कैसे साधना है, इस बारे में स्वायत्त निर्णय लेने की क्षमता होती है, जिससे संचालन में लचीलापन बढ़ता है और ऑपरेटरों के लिये जोखिम में उल्लेखनीय कमी आती है।
पाकिस्तान के विरुद्ध भारत द्वारा अब तक चलाए गए सैन्य अभियान कौन-से हैं?
- ऑपरेशन रिडल (1965 भारत-पाक युद्ध): यह अभियान 1965 में पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा (LoC) का उल्लंघन कर जम्मू और कश्मीर में प्रवेश करने के जवाब में भारत की सैन्य प्रतिक्रिया थी। यह विशेष रूप से पाकिस्तान के ऑपरेशन जिब्राल्टर और ग्रैंड स्लैम का प्रतिकार करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।
- ऑपरेशन एब्लेज (1965 भारत-पाक युद्ध): यह अभियान भारतीय सेना द्वारा अप्रैल 1965 में कच्छ के रण क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनज़र एक पूर्व-आक्रामक कदम के रूप में शुरू किया गया था।
- यद्यपि इस ऑपरेशन से तत्काल पूर्ण युद्ध की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई, लेकिन इसने भारत की सैन्य तत्परता को दर्शाया और अगस्त 1965 में प्रारंभ हुए पूर्ण पैमाने के युद्ध के लिए आधार तैयार किया।
- ऑपरेशन रिडल और ऑपरेशन एब्लेज दोनों ने मिलकर पाकिस्तान को पीछे हटने पर मजबूर किया और वर्ष 1966 में ताशकंद समझौते के लिये मार्ग प्रशस्त किया।
- ऑपरेशन कैक्टस लिली (1971 भारत-पाक युद्ध): यह बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान भारतीय सेना और वायुसेना द्वारा संचालित एक सामरिक हवाई अभियान था। दिसंबर 1971 में इस अभियान के अंतर्गत मेघना नदी को पार कर, आशुगंज/भैरब बाज़ार में स्थित पाकिस्तानी रक्षा चौकियों को भेदते हुए भारतीय सेनाओं ने ढाका की ओर तेज़ी से बढ़त बनाई।
- ऑपरेशन ट्राइडेंट और ऑपरेशन पायथन (1971 भारत-पाक युद्ध): ये दोनों अभियान 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर किये गए आक्रामक नौसैनिक अभियान थे।
- ऑपरेशन ट्राइडेंट में पहली बार (पूरे क्षेत्र में) एंटी-शिप मिसाइलों का उपयोग किया गया। दोनों अभियानों ने पाकिस्तान की हार और बांग्लादेश के निर्माण में योगदान दिया।
- ऑपरेशन मेघदूत (1984): 13 अप्रैल, 1984 को , प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में, भारत ने ऑपरेशन मेघदूत शुरू किया, जिसके तहत बिलाफोंड ला और सिया ला जैसे प्रमुख दर्रे सहित सियाचिन ग्लेशियर और साल्टोरो रिज पर नियंत्रण हासिल किया गया।
- ऑपरेशन विजय (1999): यह कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना द्वारा कब्जा किये गये क्षेत्र को पुनः प्राप्त करने के लिये भारत का सैन्य अभियान था।
- इसने सफलतापूर्वक पाकिस्तानी सैनिकों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया, जिससे भारत की विजय हुई।
- ऑपरेशन सफेद सागर (कारगिल युद्ध 1999): इसमें भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय ठिकानों से पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ने के लिये हवाई हमले किये थे।
- यह वर्ष 1971 के बाद से हवाई शक्ति का पहला बड़े पैमाने पर इस्तेमाल था।
- 2016 सर्जिकल स्ट्राइक: उरी हमले के प्रत्युत्तर में भारतीय विशेष बलों द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादी लॉन्च पैड को लक्षित किया गया था।
- ऑपरेशन बंदर (2019 – बालाकोट एयर स्ट्राइक): 14 फरवरी, 2019 को पुलवामा हमले के जवाब में, भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविरों पर हवाई हमले किये।
- यह वर्ष 1971 के बाद LoC के पार किया गया पहला हवाई हमला था, जिसके कारण भारत और पाकिस्तान के बीच सीमित हवाई संघर्ष भी हुआ।
और पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला और सिंधु जल संधि का निलंबन
UPSC सिविल सेवा परीक्षा, पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs)प्रिलिम्सप्रश्न. मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने सहित दूरस्थ क्षेत्रों में स्थानीय जन-समुदाय के उत्थान के लिये सेना द्वारा संचालित अभियान (ऑपरेशन) को क्या कहा जाता है? (a) ऑपरेशन संकल्प उत्तर: (C) मेन्सप्रश्न: “भारत में सीमा पार से बढ़ते आतंकवादी हमले और पाकिस्तान द्वारा कई सदस्य-देशों के आंतरिक मामलों में बढ़ता हस्तक्षेप SAARC (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) के भविष्य के लिए अनुकूल नहीं है।” उपयुक्त उदाहरणों के साथ समझाएँ। (2016) प्रश्न: आतंकवादी हमलों के खिलाफ सशस्त्र कार्रवाई के संबंध में अक्सर 'हॉट परस्यूट' और 'सर्जिकल स्ट्राइक' शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसी कार्रवाइयों के रणनीतिक प्रभाव पर चर्चा करें। (2016) |