ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना

  • 06 May 2025
  • 3 min read

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

राष्ट्रीय बाँध सुरक्षा प्राधिकरण (NDSA) द्वारा मेडीगड्डा बैराज में महत्त्वपूर्ण संरचनात्मक क्षति और डिज़ाइन खामियों की रिपोर्ट के बाद तेलंगाना में कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना (KLIP) जाँच के दायरे में है।

 कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना (KLIP):

  • KLIP तेलंगाना के भूपलपल्ली ज़िले में गोदावरी नदी पर स्थित विश्व की सबसे बड़ी बहु-चरणीय लिफ्ट सिंचाई परियोजना है।
  • यह 1,800 किलोमीटर के नहर नेटवर्क के साथ 13 ज़िलों में 500 किलोमीटर से अधिक तक फैली हुई है।
  • परियोजना का निर्माण जून 2019 में शुरू हुआ और इसका उद्देश्य विभिन्न उपयोगों के लिये 240 TMC (हज़ार मिलियन क्यूबिक फीट) जल उपलब्ध कराना है, जिसमें से 70% सिंचाई के लिये निर्धारित किया गया है।
  • यह परियोजना प्राणहिता और गोदावरी नदियों के संगम पर शुरू होती है। 
  • KLIP विशाल कमांड क्षेत्र में वितरण के लिये ऊँचे वितरण कक्षों तक जल उठाने के लिये विशाल पंप सिस्टम और सर्ज पूल का उपयोग करती है। 

गोदावरी नदी: 

  • गोदावरी, जिसे प्रायः दक्षिण गंगा कहा जाता है, भारत की दूसरी सबसे लंबी नदी (गंगा के बाद) है, जो महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से उद्गमित होती है।
  • यह नदी 1,465 किमी पूर्व की ओर प्रवाहित होती है तथा महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा से होकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है। 
  • प्रमुख सहायक नदियाँ: पूर्णा, प्राणहिता, इंद्रावती, और सबरी (बाएं तट की सहायक नदियाँ) और प्रवरा, मंजीरा, और मनैर (दाहिने तट की सहायक नदियाँ)।

NDSA:

  • NDSA एक वैधानिक निकाय है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है, जिसे राष्ट्रीय बाँध सुरक्षा अधिनियम, 2021 के तहत बाँधों को विनियमित और देखरेख करने, नी  तियाँ बनाने, विवादों को सुलझाने तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिये स्थापित किया गया है।

Kaleshwaram_Project_Telangana

और पढ़ें: कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow