HAMMER प्रिसिज़न-गाइडेड वेपन | 27 Nov 2025

स्रोत: BS

भारत और फ्राँस ने भारत में हाईली एजाइल मॉड्यूलर म्यूनिशन एक्सटेंडेड रेंज (Highly Agile Modular Munition Extended Range- HAMMER) सिस्टम के उत्पादन के लिये एक संयुक्त उद्यम सहयोग समझौते (JVCA) पर हस्ताक्षर किये हैं।

HAMMER

  • परिचय: यह फ्राँसीसी सफ्रान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिफेंस द्वारा विकसित एक सटीक-निर्देशित हवा से ज़मीन पर मार (प्रिसिजन-गाइडेड एयर-टू-ग्राउंड वेपन) करने वाला हथियार है। 
    • यह मॉड्यूलर गाइडेंस + प्रोपल्शन किट का उपयोग करके बिना निर्देशित बमों को सटीक प्रहार करने वाले हथियारों में परिवर्तित करता है।
  • मुख्य विशेषताएँ: इसकी स्टैंड-ऑफ रेंज 70 किमी तक है, जो शत्रुतापूर्ण वायु रक्षा क्षेत्रों के बाहर से हमला करने में सक्षम है।
    • GPS-निषेधित या इलेक्ट्रॉनिक युद्ध की स्थिति में भी उच्च सटीकता बनाए रखता है।
    • स्थिर और गतिशील लक्ष्यों के विरुद्ध प्रभावी।
  • परिचालन उपयोग: भारत ने इसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रभावी रूप से इस्तेमाल किया।
    • यह फ्राँसीसी राफेल और भारत के तेजस लड़ाकू विमानों के साथ संगत है।
  • भारत के लिये महत्त्व: इससे भारत की सटीक हमला करने की क्षमता और गहन आक्रामक क्षमता में वृद्धि होगी। 
    • यह दुश्मन की वायु रक्षा सीमा में प्रवेश किए बिना स्टैंड-ऑफ स्ट्राइक्स (दूरी से प्रहार) करने में सक्षम बनाता है।
    • स्वदेशीकरण 60% तक बढ़ने की उम्मीद है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक और मैकेनिकल दोनों प्रकार के घटक शामिल होंगे।
    • यह भारत–फ्राँस रक्षा साझेदारी को भी मज़बूत करता है, जिसमें फाइटर जेट इंजन विकास और राफेल मरीन की खरीद जैसे क्षेत्रों में सहयोग शामिल है।

और पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर