प्रारंभिक परीक्षा
पर्यावरण ऑडिट नियम, 2025
- 06 Sep 2025
- 19 min read
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) ने पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के तहत पर्यावरण ऑडिट नियम, 2025 अधिसूचित किये हैं, जिनका उद्देश्य पूरे भारत में पर्यावरणीय जवाबदेही के लिये एक व्यापक ढाँचा स्थापित करना है।
पर्यावरण ऑडिट नियम, 2025 की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं?
- पर्यावरण ऑडिटर्स का प्रमाणन और पंजीकरण: पर्यावरण ऑडिटर्स (EA) का प्रमाणन और पंजीकरण MoEFCC द्वारा अधिसूचित पर्यावरण लेखा परीक्षा नामित एजेंसी (EADA) द्वारा किया जाएगा। EADA की ज़िम्मेदारियाँ निम्नलिखित हैं:
- ऑडिटर्स का प्रमाणन, पंजीकरण और निगरानी।
- प्रदर्शन की निगरानी और प्रशिक्षण प्रदान करना।
- आवश्यकतानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई करना।
- पंजीकृत पर्यावरण लेखा परीक्षक (REA): ऑडिट कार्य पंजीकृत पर्यावरण लेखा परीक्षकों (REA) द्वारा किये जाएँगे।
- REA को निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिये परियोजनाएँ यादृच्छिक रूप से आवंटित की जाएँगी।
- REA विभिन्न पर्यावरण एवं वन संबंधी कानूनों के अंतर्गत नमूनाकरण, विश्लेषण, क्षतिपूर्ति गणना और लेखा परीक्षा सहित गतिविधियाँ करेंगे।
- अनुपालन की दो-स्तरीय प्रणाली:
- निरीक्षण और निगरानी: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के एक अतिरिक्त सचिव के नेतृत्व में गठित संचालन समिति द्वारा इन नियमों के कार्यान्वयन की निगरानी की जाएगी।
UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न (PYQ)
प्रिलिम्स
प्रश्न1. निम्नलिखित में से कौन-सा भौगोलिक क्षेत्र की जैवविविधता के लिये खतरा हो सकता है? (2012)
- ग्लोबल वार्मिंग
- आवास का खंडीकरण
- विदेशी प्रजातियों का आक्रमण
- शाकाहार को बढ़ावा देना
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करे सही उत्तर का चयन कीजिये:
(a) केवल 1, 2 और 3
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (a)
प्रश्न2. जैवविविधता निम्नलिखित तरीकों से मानव अस्तित्व के लिये आधार बनाती है: (2011)
- मृदा का निर्माण
- मृदा क्षरण की रोकथाम
- अपशिष्ट का पुनर्चक्रण
- फसलों का परागण
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिये:
(a) केवल 1, 2 और 3
(b) केवल 2, 3 और 4
(c) केवल 1 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (d)