रैपिड फायर
नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) सांख्यिकीय रिपोर्ट 2023
- 06 Sep 2025
- 13 min read
नमूना पंजीकरण प्रणाली (सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम- SRS) सांख्यिकीय रिपोर्ट, 2023 भारत में प्रजनन दर और मृत्यु दर में हुए महत्त्वपूर्ण जनसांख्यिकीय परिवर्तनों को रेखांकित करती है।
- कुल प्रजनन दर (TFR): वर्ष 2023 में TFR घटकर 1.9 हो गई, जो प्रतिस्थापन स्तर प्रजनन दर 2.1 से कम है।
- सर्वाधिक TFR: बिहार (2.8), न्यूनतम TFR: दिल्ली (1.2)।
- TFR एक महिला द्वारा अपने प्रजनन वर्षों (15-49 वर्ष) के दौरान अपेक्षित बच्चों की औसत संख्या है।
- प्रतिस्थापन स्तर TFR एक पीढ़ी को स्वयं प्रतिस्थापित करने के लिये प्रति महिला आवश्यक बच्चों की औसत संख्या है।
- अशोधित जन्म दर (CBR): CBR 19.1 (2022) से घटकर 18.4 (2023) हो गई है।
- CBR प्रति 1000 जनसंख्या पर वर्ष के दौरान होने वाले जीवित जन्मों की संख्या को दर्शाता है।
- जन्म के समय लिंगानुपात (SRB): 2021-23 में भारत के लिये SRB प्रति 1,000 लड़कों पर 917 लड़कियाँ थी।
- उच्चतम: छत्तीसगढ़ (974)। निम्नतम: उत्तराखंड (868)।
- मृत्यु दर संबंधी रुझान: वर्ष 2023 में अशोधित मृत्यु दर (CDR) 6.4 थी, जबकि शिशु मृत्यु दर (IMR) वर्ष 2023 में 25 थी।
SRS के बारे में
- भारत के महापंजीयक कार्यालय द्वारा आयोजित नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) एक बड़े पैमाने पर जनसांख्यिकीय सर्वेक्षण है, जो आयु, लिंग और वैवाहिक स्थिति के आधार पर जनसंख्या से संबंधित डेटा एकत्र करता है।
- यह सर्वेक्षण राष्ट्रीय और उप-राष्ट्रीय स्तर पर CBR (सक्रिय जन्म दर), TFR (कुल प्रजनन दर), आयु-विशिष्ट प्रजनन दर (ASFR), सामान्य प्रजनन दर (GFR) तथा संबंधित आँकड़ों को मापता है।
और पढ़ें: मानव विकास रिपोर्ट 2025 |