दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

भारत का संविधान दिवस 2025

  • 26 Nov 2025
  • 11 min read

स्रोत: PIB

भारत में संविधान दिवस 26 नवंबर, 2025 को मनाया गया, इस अवसर पर भारतीय संविधान को 9 भाषाओं में लोकार्पित किया गया। यह अवसर भारत द्वारा संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि का प्रतीक है।

  • संविधान दिवस परिचय: संविधान दिवस 26 नवंबर, 1949 को भारतीय संविधान को अंगीकार किये जाने की स्मृति में मनाया जाता है। इसी दिन भारत एक सार्वभौमिक, लोकतांत्रिक गणराज्य की दिशा में निर्णायक रूप से अग्रसर हुआ।
    • 26 नवंबर, 1949 को आयोजित संविधान सभा के अंतिम सत्र में 284 सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किये।
  • संविधान लागू होना: भारतीय संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ। इस तिथि का चयन 1930 में पारित ‘पूर्ण स्वराज’ प्रस्ताव को प्रतीकात्मक रूप से सम्मान देने के लिये किया गया था। इसी कारण 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • संविधान दिवस की आधिकारिक घोषणा: वर्ष 2015 में भारत सरकार (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय) ने इसे आधिकारिक रूप से संविधान दिवस घोषित किया। यह निर्णय डॉ. बी. आर. आंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में लिया गया था। इससे पहले इस दिन को ‘विधि दिवस’ के रूप में मनाया जाता था।
  • महत्त्व: यह दिवस भारत की संवैधानिक चेतना, लोकतांत्रिक यात्रा और संस्थागत मूल्यों के प्रति राष्ट्रीय प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करता है। यह नागरिकों को संविधान के आदर्शों, कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक दायित्वों का स्मरण कराता है।

और पढ़ें: भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताएँ

close
Share Page
images-2
images-2