रैपिड फायर
भारत पर्व 2026
- 03 Feb 2026
- 11 min read
भारत पर्व 2026, एक छह-दिवसीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन उत्सव, पर्यटन मंत्रालय द्वारा 26-31 जनवरी, 2026 के दौरान नई दिल्ली स्थित लाल किले में गणतंत्र दिवस समारोहों के अंतर्गत आयोजित किया गया।
- वर्ष 2016 से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह उत्सव भारत की सांस्कृतिक, कलात्मक, पाक-कला एवं आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित करने का एक प्रमुख मंच है, जो देश की ‘विविधता में एकता’ को प्रतिबिंबित करता है।
- भारत पर्व 2026 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने का स्मरण किया गया, साथ ही ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और ‘देखो अपना देश’ जैसी राष्ट्रीय पहलों को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित किया गया।
- एक प्रमुख आकर्षण राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों की 41 गणतंत्र दिवस झाँकियों का प्रदर्शन रहा, जिससे आगंतुकों को संस्कृति, विकास और नवाचार की झलक नज़दीक से देखने का अवसर मिला।
- उत्सव में राज्यस्तरीय मंडलियों और सांस्कृतिक संस्थानों द्वारा 48 लोक एवं शास्त्रीय प्रस्तुतियाँ तथा सशस्त्र बलों एवं अर्द्धसैनिक बैंडों की 22 प्रस्तुतियाँ हुईं, जिन्होंने एक सशक्त देशभक्ति भाव जोड़ा।
- पैन इंडिया फूड कोर्ट में 60 से अधिक स्टॉलों के माध्यम से क्षेत्रीय व्यंजन, मोटे अनाज-आधारित पकवान और जनजातीय खाद्य परंपराएँ प्रस्तुत की गईं, जिससे पाक विरासत, सततता और स्थानीय परंपराओं पर विशेष बल दिया गया।
|
और पढ़ें: गणतंत्र दिवस 2026 |