फ्रीडम सेल | 50% डिस्काउंट | 10 से 14 अगस्त तक  कॉल करें
ध्यान दें:





डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

आर्मेनिया - अज़रबैजान शांति समझौता

  • 13 Aug 2025
  • 15 min read

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

अमेरिका की मध्यस्थता से आर्मेनिया और अज़रबैजान के बीच एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गए हैं, जो नागोर्नो-काराबाख पर लंबे समय से चल रहे संघर्ष को हल करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

    • शांति समझौता: दोनों देशों ने एक-दूसरे की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने का संकल्प लिया, जिससे लगभग चार दशकों से चल रहा संघर्ष समाप्त हो गया है। इस समझौते में पारस्परिक क्षेत्रीय दावों को छोड़ने, बल प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने और अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन करने जैसे प्रावधान शामिल हैं।
    • अमेरिकी भूमिका और सामरिक महत्त्व: अमेरिका को दक्षिण काकेशस में 'ट्रंप मार्ग फॉर इंटरनेशनल पीस एंड प्रॉस्पेरिटी' नामक ट्रांज़िट कॉरिडोर के विकास के विशेषाधिकार प्राप्त हुए हैं।
    • नागोर्नो-काराबाख संघर्ष: नागोर्नो-काराबाख दक्षिण काकेशस में स्थित एक पहाड़ी और स्थलवर्ती क्षेत्र है। काकेशस एक पर्वतीय क्षेत्र है जो काला सागर और कैस्पियन सागर के बीच फैला हुआ है, और इसमें रूस, जॉर्जिया, अज़रबैजान और आर्मेनिया शामिल हैं।
      • वर्ष 1917 में रूसी साम्राज्य के पतन के बाद, आर्मेनिया और अज़रबैजान दोनों ने नागोर्नो-काराबाख पर दावा किया, जिससे लंबे समय तक तनाव बना रहा। वर्ष 1994 में हुए युद्धविराम के बाद नागोर्नो-काराबाख पर अर्मेनियाई समर्थित बलों का नियंत्रण हो गया, हालाँकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह क्षेत्र अज़रबैजान का हिस्सा माना जाता रहा।
      • वर्ष 2023 में एक सैन्य अभियान के बाद अज़रबैजान ने नागोर्नो-काराबाख पर पुनः नियंत्रण स्थापित कर लिया, जिससे हज़ारों जातीय अर्मेनियाई लोग वहां से विस्थापित हो गए।
    • भारत का रुख: भारत इस शांति समझौते का समर्थन करता है, क्योंकि वह आर्मेनिया और अज़रबैजान को अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे (INSTC) का हिस्सा मानता है। यह परियोजना भारत के व्यापार मार्गों के लिये महत्त्वपूर्ण है, जो भारत को रूस से जोड़ती है।
      • इसके अतिरिक्त, भारत की आर्मेनिया के साथ मैत्री एवं सहयोग संधि (1995) भी है।

    Armenia and Azerbaijan

    और पढ़ें: नागोर्नो-काराबाख संघर्ष का समाधान

    close
    Share Page
    images-2
    images-2