दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स



रैपिड फायर

ALH Mk-III तथा Shtil मिसाइल प्रणाली

  • 05 Mar 2026
  • 15 min read

स्रोत: पीआईबी

रक्षा मंत्रालय ने ₹5,083 करोड़ मूल्य के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये, जिनके अंतर्गत हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से भारतीय तटरक्षक बल के लिये छह एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) Mk-III तथा रूस की जेएससी रोसोबोरोनएक्सपोर्ट से भारतीय नौसेना के लिये सतह से हवा में मार करने वाली वर्टिकल लॉन्च मिसाइल प्रणाली (Shtil) एवं मिसाइल होल्डिंग फ्रेम्स की खरीद की जाएगी।

  • एएलएच एमके-III का अधिग्रहण: यह अनुबंध खरीद (इंडियन–इंडिजिनसली डिज़ाइंड, डेवलप्ड एंड मैन्युफैक्चर्ड) श्रेणी के अंतर्गत आता है।
    • ALH Mk-III दो इंजन वाले हेलीकॉप्टर हैं, जो समुद्री सुरक्षा अभियानों को सुदृढ़ करते हैं, जैसे- अपतटीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, मछुआरों की सहायता तथा समुद्री पर्यावरण का संरक्षण। इसके साथ ही यह परियोजना मेक इन इंडिया तथा आत्मनिर्भर भारत पहल को भी प्रोत्साहित करती है, क्योंकि इसमें 200 से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) की भागीदारी है तथा लगभग 65 लाख मानव-घंटों के रोज़गार का सृजन होगा।
  • सतह से हवा में मार करने वाली वर्टिकल लॉन्च मिसाइल प्रणाली (Shtil): यह एक जहाज़-आधारित मध्यम-दूरी की वायु रक्षा प्रणाली है, जिसे विमान, हेलीकॉप्टर, मानवरहित हवाई वाहन (UAV) तथा नौसैनिक पोतों को लक्ष्य बनाने वाली एंटी-शिप मिसाइलों को अवरोधित करने के लिये विकसित किया गया है।
    • यह प्रणाली रूसी रक्षा उद्योगों द्वारा विकसित बुक मिसाइल प्रणाली पर आधारित है।
    • इसमें वर्टिकल लॉन्च सिस्टम (VLS) का उपयोग किया जाता है, जो सभी मौसम परिस्थितियों में अनेक हवाई खतरों के विरुद्ध तीव्र अवरोधन की क्षमता प्रदान करता है तथा इसे नौसैनिक रडार एवं फायर-कंट्रोल प्रणालियों के साथ एकीकृत किया जा सकता है।
    • भारतीय नौसेना के लिये यह प्रणाली बहु-स्तरीय समुद्री वायु रक्षा को सुदृढ़ करती है तथा हिंद महासागर क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों की बचे रहने की क्षमता (survivability) को बढ़ाती है।
और पढ़ें:  एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) Mk-II
close
Share Page
images-2
images-2