चर्चित स्थान
भारत ने बेरुत हमले पर चिंता व्यक्त की
- 15 Apr 2026
- 9 min read
बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच बेरुत (लेबनान की राजधानी) में हिज़्बुल्लाह से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाने वाले इज़रायली हवाई हमलों के बाद नागरिक जीवन की हानि पर भारत ने गहरी चिंता व्यक्त की।
- इसके अतिरिक्त लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) में सैनिकों की आपूर्ति करने वाले देश के रूप में भारत ने बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और शांति स्थापना अभियानों के चलते इसके प्रभावों पर चिंता व्यक्त की।
- UNIFIL, जो इज़रायल-लेबनान सीमा के साथ लेबनान में तैनात है, क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है और वृद्धिशील तनाव इसके जनादेश के लिये महत्त्वपूर्ण चुनौतियाँ उत्पन्न करते हैं।
लेबनान
- लेबनान पश्चिम एशिया के लेवेंट क्षेत्र (पूर्वी भूमध्य सागर बेसिन का एक क्षेत्र) में एक देश है।
- स्थान: लेबनान पश्चिम एशिया में स्थित है, जिसकी सीमाएँ सीरिया (उत्तर और पूर्व) और इज़रायल (दक्षिण) से लगती हैं और भूमध्य सागर के साथ एक तटरेखा है।
- भौगोलिक विशेषताएँ: इसमें पर्वत शृंखलाएँ (माउंट लेबनान और एंटी-लेबनान), सँकरे तटीय मैदान और उपजाऊ बेका घाटी शामिल हैं।
|
और पढ़ें: इज़रायल-लेबनान: समुद्री सीमा समझौता |
