इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स

  • 10 Dec, 2022
  • 13 min read
प्रारंभिक परीक्षा

तीन हिमालयी औषधीय पौधे IUCN रेड लिस्ट में शामिल

चर्चा में क्यों?

हिमालय में पाए जाने वाली तीन औषधीय पादप प्रजातियों (मेइज़ोट्रोपिस पेलिटा, फ्रिटिलारिया सिरोहोसा, डैक्टाइलोरिज़ा हैटागिरिया) को हाल ही में हुए मूल्यांकन के बाद संकटग्रस्त प्रजातियों की IUCN रेड लिस्ट में शामिल किया गया है।

  • हिमालयी क्षेत्र में किया गया आकलन दर्शाता है कि वनोन्मूलन , निवास स्थान का नुकसान, वनाग्नि, अवैध व्यापार और जलवायु परिवर्तन कई प्रजातियों के लिये एक गंभीर खतरा हैं। नवीनतम आँकड़ों से इस क्षेत्र में संरक्षण संबंधी प्रयास किये जाने की उम्मीद है।

इन प्रजातियों की मुख्य विशेषताएँ?

  • मेइज़ोट्रोपिस पेलिट (Meizotropis pellita):

meizotropis-pellita

  • परिचय:
    • इसे आमतौर पर पटवा के रूप में जाना जाता है, यह वर्ष भर पाई जाने वाली झाड़ी(shrub) है जो विशेष रूप से उत्तराखंड के लिये स्थानिक है।
  • IUCN में सूचीबद्ध:
    • अध्ययन में कहा गया है कि इन प्रजातियों को उनके सीमित क्षेत्र (10 वर्ग किमी से कम) के आधार पर 'गंभीर रूप से लुप्तप्राय' के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
    • वनोन्मूलन , निवास स्थान का नुकसान, वनाग्नि के कारण ये प्रजातियाँ खतरे में है।
  • महत्त्व:
    • प्रजातियों की पत्तियों से निकाले गए आवश्यक तेल में मज़बूत एंटीऑक्सिडेंट होते हैं और यह दवा उद्योगों में सिंथेटिक एंटीऑक्सिडेंट के लिये एक आशाजनक प्राकृतिक विकल्प हो सकता है।
  • फ्रिटिलारिया सिरोसा:

fritaliria-sirosa

  • परिचय:
    • इसे आमतौर पर हिमालयन फ्रिटिलरी के रूप में जाना जाता है यह एक बारहमासी बल्बनुमा जड़ी बूटी है।
  • IUCN में सूचीबद्ध:
    • गिरावट की दर, बहुत पुरानी पीढ़ी, कम अंकुरण क्षमता, उच्च व्यापार मूल्य, व्यापक कटाई दबाव और अवैध व्यापार को ध्यान में रखते हुए प्रजातियों को 'सुभेद्य' के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
  • महत्त्व:
    • चीन में प्रजातियों का उपयोग ब्रोन्कियल विकारों और निमोनिया के इलाज़ के लिये किया जाता है। यह पौधा एक मज़बूत कफ निस्सारक और पारंपरिक चीनी चिकित्सा में दवाओं का स्रोत भी है।
  • डैक्टाइलोरिजा हटागिरिया (Dactylorhiza hatagirea):

dactylorhiza-hatagirea

  • परिचय:
    • यह आमतौर पर सलामपांजा के रूप में जाना जाता है, यह हिंदूकुश और अफगानिस्तान, भूटान, चीन, भारत, नेपाल और पाकिस्तान के हिमालयी क्षेत्रों के लिये एक बारहमासी कंद प्रजाति है।
  • IUCN में सूचीबद्ध:
    • यह निवास स्थान की क्षति, पशुधन चराई, वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन के कारण खतरे में है तथा इन प्रजातियों को 'लुप्तप्राय' के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
  • महत्त्व:
    • पेचिश, जठरशोथ, जीर्ण ज्वर, खाँसी और पेट दर्द को ठीक करने के लिये आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और चिकित्सा की अन्य वैकल्पिक प्रणालियों में इसका बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा विगत वर्ष के प्रश्न:

प्रश्न. प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिये अंतर्राष्ट्रीय संघ (IUCN) और वन्यजीवों एवं वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर अभिसमय (CITES) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (2015)

  1. IUCN संयुक्त राष्ट्र का एक अंग है और CITES सरकारों के बीच एक अंतर्राष्ट्रीय अभिसमय है।
  2. प्राकृतिक वातावरण को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने के लिये IUCN दुनिया भर में हज़ारों फील्ड प्रोजेक्ट चलाता है।
  3. CITES उन राज्यों के लिये कानूनी रूप से बाध्यकारी है जो इसमें शामिल हुए हैं, लेकिन यह अभिसमय राष्ट्रीय कानूनों की जगह नहीं लेता है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर: (b)

स्रोत: द हिंदू


प्रारंभिक परीक्षा

वायु श्वास प्रणोदन

चर्चा में क्यों?

हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक प्रकार के एयर ब्रीदिंग इंजन, स्क्रैमजेट इंजन का सफल परीक्षण किया है।

  • भारत, स्क्रैमजेट इंजन की उड़ान का परीक्षण का प्रदर्शन करने वाला चौथा देश है।

एयर ब्रीदिंग इंजन:

  • परिचय:
    • एयर ब्रीदिंग इंजन एक ऐसा इंजन है जो ईंधन जलाने के लिये अपने परिवेश से वायु ग्रहण करता है।
    • सभी व्यावहारिक एयर ब्रीदिंग इंजन, आंतरिक दहन इंजन होते हैं जो सीधे ईंधन को जलाकर वायु को गर्म करते हैं, परिणामी गर्म गैसों को प्रणोदन नोजल के माध्यम से प्रणोदन के लिये उपयोग किया जाता है।
    • एयर ब्रीदिंग इंजन के माध्यम से सतत वायु प्रवाहित होती है। हवा को संपीड़ित किया जाता है, ईंधन के साथ मिलाया जाता है, प्रज्वलित किया जाता है और निकास गैस के रूप में बाहर निकाला जाता है।
    • एक विशिष्ट वायु-श्वास इंजन द्वारा उत्पन्न बल उसके वजन से लगभग आठ गुना अधिक होता है।
      • निकास नोजल से काम कर रहे गैसों के निष्कासन से बल का परिणाम होता है।
  • प्रकार:
    • रैमजेट: एक रैमजेट एयर ब्रीदिंग जेट इंजन का एक रूप है जो बिना घूर्णन कंप्रेसर के दहन से आने वाली वायु को संपीड़ित करने के एयर व्हीकल की आगे की गति का उपयोग करता है।
      • रैमजेट सुपरसोनिक गति पर सबसे अधिक कुशलता से काम करते हैं लेकिन वे हाइपरसोनिक गति पर कुशल नहीं होते हैं।
    • स्क्रैमजेट: एक स्क्रैमजेट इंजन रैमजेट इंजन पर एक सुधार है क्योंकि यह कुशलता से हाइपरसोनिक गति से संचालित होता है और सुपरसोनिक दहन की अनुमति देता है।
    • डुअल मोड रैमजेट (DMRJ): डुअल मोड रैमजेट (DMRJ) एक प्रकार का जेट इंजन है जहाँ एक रैमजेट मैक 4-8 रेंज में स्क्रैमजेट में बदल जाता है, जिसका अर्थ है कि यह सबसोनिक और सुपरसोनिक दहन मोड दोनों में कुशलता से काम कर सकता है।
गति परास मैक नंबर Vमीटर/सेकंड में वेग
सुपरसोनिक < 0.8 < 274
ट्रांससोनिक 0.8–1.2 274–412
सुपरसोनिक 1.2–5 412–1715
हाइपरसोनिक 5–10 1715–3430
हाई-हाइपरसोनिक 10–25 3430–8507
  • महत्त्व:
    • एयर ब्रीथिंग इंजन कम लागत वाली अंतरिक्ष परिवहन प्रणाली के वायु एक तकनीकी कुंजी प्रदान करता है।
    • प्रौद्योगिकी पुन: प्रयोज्य लॉन्च व्हीकल को विकसित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।
    • मूल रूप से, लॉन्च व्हीकल के कुल द्रव्यमान का 86% लॉन्च वाहन में प्रणोदक द्रव्यमान है। उस प्रणोदक में से 70% ऑक्सीकारक है।
      • ये इंजन व्हीकल में ले जाए जाने वाले प्रणोदक के लगभग 70% को कम कर सकते हैं क्योंकि ये प्रणालियाँ वायुमंडलीय ऑक्सीजन का उपयोग करती हैं, जो पृथ्वी की सतह से 50 किमी. की ऊँचाई तक उपलब्ध है।

स्रोत: द हिंदू


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 10 दिसंबर, 2022

‘पर्सन ऑफ द ईयर 2022’

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की अर्थात् 'स्पिरिट ऑफ यूक्रेन' को वर्ष 2022 के लिये टाइम मैगज़ीन द्वारा ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ घोषित किया गया है तथा टाइम मैगज़ीन ने हाल ही के अंक में ज़ेलेंस्की को कवर पेज पर जगह दी। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच जेलेंस्की पिछले 10 महीनों से मज़बूती के साथ अपने देश और देशवासियों के साथ खड़े रहे हैं। ज़ेलेंस्की के कीव में रहने और रूसी सेना के खिलाफ लड़ने के फैसले ने उन्हें प्रसिद्ध कर दिया। उन्होंने बार-बार भाषण देकर और फ्रंटलाइन पर दिखाई देकर यूक्रेनी सेना के मनोबल को बढ़ाने में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। पर्सन ऑफ द ईयर टाइम मैगज़ीन का एक वार्षिक प्रकाशन है जिसमें एक व्यक्ति, एक समूह, एक विचार या एक वस्तु को दर्शाया गया है जिसने वर्ष की घटनाओं को महत्त्वपूर्ण रूप से प्रभावित किया था। इसे मैगज़ीन के संपादकों द्वारा चुना जाता है। “पर्सन ऑफ द ईयर” चुनने की परंपरा वर्ष 1927 में शुरू हुई थी। पिछले उल्लेखनीय विजेताओं में जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर (1938), रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (2007) और अन्य शामिल हैं। 1930 के संस्करण में महात्मा गांधी को चित्रित किया गया था तथा वर्ष 2021 में टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ‘एलन मस्क’ को पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया गया था।

गुजरात चुनाव

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे गुरुवार, दिनाक 08 दिसंबर को घोषित किये गए। एक्ज़िट पोल्स के आकलन अनुसार भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार 7वीं बार विजयी हुई है। गुजरात में इससे पूर्व कभी भी किसी भी पार्टी को इतने लंबे समय तक शासन करने का अवसर नहीं मिला, भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में कुल 182 में से 156 सीटों पर जीत दर्ज की, वर्ष 1995 से लगातार ही सत्ता में रही भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2002 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था , दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) को भी 5 सीटों पर जीत प्राप्त हुई।

IIT दिल्ली द्वारा उद्योग दिवस का आयोजन

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान- IIT दिल्ली द्वारा 10 दिसंबर को उद्योग दिवस मनाया गया। दिनभर चलने वाले इस आयोजन के चौथे संस्करण में IIT दिल्ली में भावी तकनीकों और प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया गया जिसे विकसित करने के लिये संस्थान निरंतर काम कर रहा है। इन तकनीकों के माध्यम से उद्योग जगत तथा समाज दोनों लाभान्वित होंगे। इस कार्यक्रम में 15 से अधिक बड़े कॉर्पोरेट और व्यावसायिक घरानो ने भाग लिया। IIT दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर रंगन बैनर्जी ने बताया कि वे उद्योग जगत के साथ अपने संबंधों को और सुदृढ़ करने हेतु उत्‍सुक हैं और उन्हें भविष्य के लिये तैयार स्नातकों के साथ साथ अपनी शोध के माध्‍यम से प्रतिस्पर्द्धी बढ़त दिलाने में भूमिका अदा करना चाहते हैं।


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2